डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर सोना चढ़ा, चांदी में भारी गिरावट
Updated on
31-07-2020 07:48 PM
नई दिल्ली । डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोने की कीमत में गुरुवार को एक फिर तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 118 रुपये बढ़ी, लेकिन चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 2384 रुपये की गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 53,860 रुपये पहुंच गया। पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 53,742 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लेकिन चांदी अपनी चमक बरकरार नहीं रख पाई। चांदी की कीमत में गुरुवार को 2,384 रुपये की गिरावट आई और यह 64,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में एक किलोग्राम चांदी का भाव 66,484 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे कमजोर होकर 74.84 के भाव पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1956 डॉलर प्रति औंस और चांदी 23.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 0.45 प्रतिशत की हानि के साथ 52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 237 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की हानि के साथ 52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 1,082 लॉट के लिये कारोबार हुआ। सोना के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 271 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,786 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 14,799 लॉट के लिये कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,970.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…