मुंबई । बैंकों और आयातकों से अचानक अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की मामूली गिरावट के साथ 74.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और 75.4 के निचले स्तर तक चला गया। हालांकि इसके बाद रुपए में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन इसमें गिरावट बनी रही। रुपया गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। विश्लेषकों का मानना है कि रिजर्व बैंक सितंबर तक महंगाई के ऊंचे स्तर पर बने रहने का अनुमान जता रहा है और इस कारण निकट अवधि में विदेशी मुद्रा बाजार में दबाव बना रहेगा। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत बढ़कर 93.08 पर आ गया।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…