धाविका किरणजीत कौर को गांव के चिकित्सक से दवा लेना पड़ा भारी, 4 साल का लगा प्रतिबंध
Updated on
31-05-2020 07:50 PM
नई दिल्ली । भारतीय धाविका किरणजीत कौर के केरियर को एक गांव के चितित्सक से दवा लेना भारी पड़ गया और उसे इसका खमियाजा 4 साल के खेल प्रतिबंध के रूप में भुगतना पड़ा। टाटा स्टील कोलकाता 25 के जीतने वाली लंबी दूरी की धाविका किरणजीत कौर पर विश्व एथलेटिक्स डोपिंग निरोधक एजेंसी ने प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के आरोप में चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। राष्ट्रीय डोप जांच लेबोरेटरी पर विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने निलंबन लगा रखा है। इसी वजह से कौर के नमूने दोहा में वाडा की अधिकृत लैब में भेजे गए थे।
32 वर्ष की कौर से टाटा स्टील कोलकाता 25के का शीर्ष पुरस्कार भी छीन लिया जायेगा। उनके प्रतिबंध की अवधि 15 दिसंबर से शुरू हो गई है जिस दिन उनके नमूने लिये गए थे। विश्व एथलेटिक्स ने 26 फरवरी को उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। एथलेटिक्स नैतिकता ईकाई ने कहा, ‘इस दौरान उसकी सभी स्पर्धाओं के नतीजे रद्द माने जायेंगे। उसके खिताब, पुरस्कार, पदक, ईनामी राशि वापिस ले ली जायेगी।’ कौर ने पिछले साल मार्च में पटियाला में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 10000 मीटर का कांस्य पदक जीता था। उसने 2018 में गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में भी 5000 मीटर का रजत पदक जीता था। कौर ने कहा था कि उसे टायफाइड हुआ था और उसने गांव में एक डाक्टर की दी दवा ली थी। उसे नहीं पता था कि इसमें क्या है।
कोरोना वायरस के कारण जब दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं तब विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों को पकड़ने के लिये ‘कृत्रिम बौद्धिकता’ को नये साधन के तौर पर उपयोग करने पर विचार कर रहा है। वाडा कनाडा और जर्मनी में ऐसी चार परियोजनाओं में पैसा लगा रहा है जिनसे उसे यह पता करने में मदद मिल सकती है कि क्या प्रतिबंधित दवाईयों के सेवन के ऐसे मामलों को कृत्रिम बौद्धिकता से पकड़ा जा सकता है जो जांचकर्ताओं से बच जाते हैं। इस तकनीक से हालांकि नैतिक मुद्दे भी जुड़े हुए हैं। खिलाड़ियों को केवल मशीन के कहने पर निलंबित नहीं किया जा सकता है। इसके बजाय कृत्रिम बौद्धिकता ऐसा उपाय है जो संदिग्ध खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि इन खिलाड़ियों का परीक्षण किया जाना चाहिए।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…