Select Date:

RSS प्रमुख को रेलवे-स्टेशन पर ट्रेन का करना पड़ा इंतजार:45 मिनट लेट से उसलापुर पहुंची अमरकंटक-एक्सप्रेस, मोहन भागवत जबलपुर के लिए रवाना

Updated on 24-10-2026 12:13 PM

बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय प्रवास के बाद जबलपुर रवाना होने के लिए उन्हें ट्रेन का करीब 45 मिनट इंतजार करना पड़ा। अमरकंटक एक्सप्रेस के विलंब से पहुंचने के बाद RSS प्रमुख कड़ी सुरक्षा के बीच जबलपुर के लिए रवाना हुए।

मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक चर्चा की। पहले दिन बौद्धिक वर्ग को संबोधित करने के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन उन्होंने संग पदाधिकारियों की बैठक ली। शाम 7 बजे से पहले ही मोहन भागवत का कार्यक्रम पूरा हो चुका था। चूंकि, उन्हें अमरकंटक एक्सप्रेस से जाना था। इसलिए कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ही उन्होंने रात में भोजन किया।

एक दिन पहले ही गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल मुख्यालय में यात्रियों की परेशानी सुनने के लिए जनसंवाद रखा गया था। लेकिन, यहां यात्रियों को अपनी बात कहने का मौका ही नहीं मिला। यात्री मंच के सामने बैठे रहे, जबकि महाप्रबंधक तरुण प्रकाश उनसे बात किए बिना प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। इस दौरान स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों से बातचीत की।

लेकिन, ट्रेनों की देरी जैसी मुख्य समस्या पर कोई चर्चा नहीं की। बता दें कि छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेन आए दिन घंटों देरी से चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रेलवे प्रशासन का दावा है कि लगातार हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के चलते गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।

RSS के स्वयं सेवकों में चर्चा में रही ट्रेनों की देरी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से रवाना हुई अमरकंटक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 45 के देरी से उलासपुर स्टेशन पहुंची। इस कारण भागवत को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन इंतजार करना पड़ा।

सूत्रों ने बताया कि समय के पाबंद भागवत तय समय से पहले 9 बजे उसलापुर स्टेशन पहुंच गए थे। वहां पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन देरी से चल रही है। लिहाजा, स्वयं सेवकों के साथ उन्हें स्टेशन पर रुकना पड़ा। 9.45 बजे के बाद जब अमरकंटक एक्सप्रेस उसलापुर स्टेशन पहुंची, तब भागवत जबलपुर के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें संघ से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रदेश…
 27 October 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर में मौसम बदल गया है। पिछले दो दिनों से तापमान गिर रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात…
 27 October 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दुर्ग ने रेल संपत्ति चोरी के 5 साल पुराने दो मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से…
 27 October 2026
रेलवे में अब आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी ऐच्छिक यात्रा बीमा का लाभ मिलेगा। मंगलवार यानी आज से यह सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘ब्रेस्ट टैक्स’ को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को जस्टिस…
 27 October 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नौकरी की तलाश में रूस गया युवक 7 अक्टूबर से लापता है। परिवार का उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। विनीत की बहन ने आरोप…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘नो कमेंट्स’ एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान पार्टी की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में हुई है। कारोबारी…
 27 October 2026
राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन…
Advt.