Select Date:

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में रुट का खेलना संदिग्ध

Updated on 07-06-2020 08:02 PM
लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट कोरोना महामारी को देखते हुए सात दिन के पृथकवास के नये नियम के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। स्थानीय मीडिया  के अनुसार इसी तारीख के आस-पास उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली है और अगर रूट इस समय परिवार के साथ रहे तो टीम से जुड़ने से पहले उन्हें सात दिन तक पृथकवास (अलग) रहना होगा, ऐसे में वह पहला टेस्ट नहीं खेल पायेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के दिशानिर्देशों के अनुसार रूट को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले एक सप्ताह तक पृथकवास में रहना होगा। वहीं ईसीबी लगातार अपने दिशानिर्देशों की समीक्षा कर रहा है और माना जा रहा है कि अगले महीने तक पृथकवास के नियम में ढील दी जा सकती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट एजिस बाउल में आठ से 12 जुलाई तक खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 16 और 24 जुलाई से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस श्रृंखला के लिए नौ जून को इंग्लैंड पहुंचेगी और ओल्ड ट्रैफर्ड में पृथकवास पर रहेगी। टीम यहीं अभ्यास करेगी इसके बाद पहले टेस्ट के लिए एजिस बाउल जाएगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.