Select Date:

सरफराज खान के पिता के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान ने सुनाया किस्सा

Updated on 22-03-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें अपने युवा साथियों के साथ खेलने में बहुत मजा आया। रोहित का कहना है कि ये युवा खिलाड़ी थोड़े शरारती जरूर थे, लेकिन जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया तो रोहित भावुक भी हो गए। इस सीरीज़ में विराट कोहली जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे। लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 4-1 से हरा दिया। इस सीरीज में रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, आकाशदीप और देवदत्त पडिकल जैसे पांच युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'टीम रो' पर रोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे इनके साथ खेलकर बहुत अच्छा लगा। ये सभी युवा खिलाड़ी थोड़े शरारती थे। मैं इनमें से ज़्यादातर खिलाड़ियों को और उनकी ताकत को जानता था। मैं उन्हें ये बताकर सहज बनाना चाहता था कि वो कितने अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्होंने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से उन्होंने मेरी और राहुल सर की बात मानी वो लाजवाब था।'

युवा खिलाड़ियों के डेब्यू के मौके पर माता-पिता की मौजूदगी और पूरे माहौल से भावुक होकर रोहित ने कहा कि वो उनके डेब्यू में खो से गए थे। रोहित शर्मा ने कहा, 'मैं इन सब लड़कों के डेब्यू में खो गया था। उनके माता-पिता भी वहां मौजूद थे, बहुत भावुक करने वाला था। मुझे उनका डेब्यू देखकर वाकई बहुत अच्छा लगा।

सरफराज के पिता के साथ खेल चुके

भारतीय कप्तान ने सरफराज खान का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने बचपन में सरफराज के पिता के खिलाफ क्रिकेट खेला था। रोहित ने कहा, 'जब मैं बहुत छोटा था तब मैं सरफराज के पिता के साथ कांगा लीग में खेल चुका हूं। उनके पिता बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। वह एक आक्रामक खिलाड़ी थे और मुंबई क्रिकेट सर्कल में बहुत फेमस थे। मैं उनके प्रयास और कड़ी मेहनत को बधाई देना चाहता था जिसकी वजह से उनके बेटे को भारत के लिए खेलने में मिला। मैं बस उन्हें यह बताना चाहता था कि उनके बेटे की टेस्ट कैप उतनी ही उनकी है जितनी उनके बेटे की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में रिकॉर्ड रन चेज करते हुए हरा दिया। मैच में केकेआर ने टॉस हारने के…
 27 April 2024
कोलकाता: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच कई वजह से खास रहा। पहले खेलते हुए केकेआर ने मैच में 261 रन बनाए। अभी तक कोई भी…
 27 April 2024
कोलकाता: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर इस सीजन काफी शांत दिखे हैं। कुछ है ऐसे मौके आए हैं जब गंभीर का गुस्सा देखने को मिला। आरसीबी…
 27 April 2024
कोलकाता: ईडन गार्डन्स के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनके बल्लेबाजों ने विस्फोटक खेल दिखाते हुए 261 रन…
 27 April 2024
टी20 क्रिकेट में 250 रन वनडे में 400 जैसा है। एक बार कोई टीम पहले खेलते हुए यहां तक पहुंच जाती है तो रन चेज लगभग असंभव हो जाता है।…
 27 April 2024
शंघाई: भारत ने गैर-ओलिंपिक कंपाउंड तीरंदाजी में अपना दबदबा बनाते हुए शंघाई में चल रहे विश्व कप के पहले चरण में टीम स्पर्धाओं में क्लीन स्वीप करते हुए गोल्ड मेडलों की…
 26 April 2024
हैदराबाद: विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर काफी समय से सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि कई लोग उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करने के पक्ष…
 26 April 2024
आईपीएल 2024 में गजब की बैटिंग देखने को मिल रही है। टीमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम का पूरा फायदा उठा रही है। बल्लेबाज में गहराई होने की वजह से खुलकर बैटिंग…
 26 April 2024
नई दिल्ली: भारत में लगभग 28,000 महिलाओं ने फुटबॉल को अपना करियर बनाया है। ये संख्या अभी कम जरूर है, क्योंकि पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या 2,20,515 है। लेकिन अच्छी चीजों…
Advt.