Select Date:

रोका-छेका हमारी प्राचीन संस्कृति- मंत्री डॉ. शिव डहरिया

Updated on 21-06-2020 06:11 PM
रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया और 93 लाख 22 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम सेमरिया में धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण लागत 19 लाख 97 हजार रूपए का भूमि पूजन किया। डॉ. डहरिया ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के उपायों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने विभिन्न गांवों में लोकार्पण और भूमिपूजन के दौरान लोगों को संबांधित भी किया।
मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि रोका-छेका हमारी प्राचीन संस्कृति है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए और खुले में चराई पर रोक लगाने के लिए 19 जून से 30 जून तक रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से पशुओं को गौठानों में रखने और खुले में चराई पर रोक लगाने की शपथ लेने की अपील की। डॉ. डहरिया ने ग्राम खोरसी में 14 लाख 93 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले गौठान निर्माण का भूमि पूजन और जैतखाम के पास 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित चबूतरा निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने ने ग्राम कुटेला में 14 लाख 69 हजार रूपए की लागत केे धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण और ग्राम अमोदी में 7 लाख 13 हजार रूपए की लागत के धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन किया।
श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्राम सेजा में 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित उचित मूल्य दुकान का लोकार्पण और धान खरीदी केन्द्र में 8 लाख रूपए से निर्मित होने वाले चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्राम परसदा में 10 लाख रूपए से निर्मित गौठान, ग्राम तुलसी में 5 लाख रूपए की लागत के नवीन शासकीय हाई स्कूल में छात्रों के लिए फर्नीचर व्यवस्था और ग्राम भैंसमुंडी में 3 लाख रूपए से निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, सदस्य श्रीमती दुर्गा राय, जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश देवांगन, सदस्य श्रीमती दिव्या सोनवानी सहित भगवती धुरंधर गणेश राम घृतलहरे, भुवन सिंह वर्मा, पंच-सरपंच तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.