नई दिल्ली । पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कप्तान विराट कोहली का काफी समर्थन मिला पर वह अपने को साबित नहीं कर पाये, इसलिए उन्हें झटका लगना जरुरी था।
पठान ने कहा, 'अगर आप ऋषभ की बात करें तो वो एक युवा खिलाड़ी हैं। उनके ऊपर बहुत ज्यादा ध्यान था। अब उनके ऊपर से लोगों का ध्यान हट रहा है जो कि इस युवा खिलाड़ी के लिए अच्छा है और दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी ये सही है।' पठान ने आगे कहा, 'कभी-कभी आपको बहुत ज्यादा समर्थन मिलता है। विराट ने ऋषभ के साथ ऐसा ही किया पर अंत में जब आपको धक्का लगता है तब आपकी प्रतिभा का पता चलता है।' ऋषभ ने साल 2017 की शुरुआत में ही टीम इंडिया में जगह बना ली थी। साल 2018 में वह इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा बने थे। ऋषभ ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया पर वह एकदिवसीय और टी20 में अपने को साबित नहीं कर सके। उन्होंने अहम अवसरों पर गैरजिम्मेदाराना शॉट लगाकर अपने विकेट गंवाये हैं। इस कारण वह आलोचना का भी शिकार हुए हैं। यही वजह है कि उनपर और दबाव बढ़ गया और उनका खेल बिगड़ता चला गया। अब आईपीएल से ऋषभ के पास लय हासिल करने का अच्छा अवसर है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…