जुलाई में आरआईएल रहा म्यूचुअल फंड स्कीमों में अधिक बिकवाली वाला शेयर
Updated on
13-08-2020 11:29 PM
मुंबई । जुलाई में 21.35 फीसदी मजबूती और ग्लोबल टेक कंपनियों के साथ मल्टी-बिलियन डील करने के बावजूद जुलाई में आरआईएल म्यूचुअल फंड स्कीमों में सबसे ज्यादा बिकवाली वाला शेयर रहा। आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में चार साल में पहली बार आरआईएल में इक्विटी स्कीम इनफ्लो निगेटिव रहा है। आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंड इक्विटी स्कीमों ने जुलाई में आरआईएल के 6,674 के शेयरों की बिकवाली की। हालांकि इसी अवधि में ये शेयर अपने मार्च महीने कि निचले स्तर से 100 फीसदी का छलांग मारते हुए रिकॉर्ड हाई पर भी पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्टॉक में जोरदार रैली को देखते हुए फंड मैनेजरों ने मुनाफा वसूली की। इसके अलावा निवेशकों के पोर्टफोलियो में आरआईएल से रिलायंस के पार्टली पेड राइट शेयरों की तरफ रणनीतिक शिफ्ट भी देखने को मिला। हालांकि इसी अवधि में ये शेयर अपने मार्च महीने कि निचले स्तर से 100 फीसदी का छलांग मारते हुए रिकॉर्ड हाई पर भी पहुंच गया। इस शेयर में इस साल अब तक 41 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। आरआईएल ने इस साल अभी तक बेंचमार्क इंडिसीज सेंसेक्स, निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। फंडों द्वारा जुलाई में की गई बिकवाली के बावजूद आरआईएल अभी भी लगभग सभी म्युचुअल फंड हाउसों के 10 सबसे ज्यादा होल्डिंग वाले शेयरों में बना हुआ है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…