आरआईएल 150 अरब डालर मार्केट कैप प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी
Updated on
22-06-2020 08:07 PM
नई दिल्ली। रिलायंस कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर 150 अरब डालर का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई। बंबई शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपए बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपए (150 अरब डालर) पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाली इस कंपनी का शेयर मूल्य शुरुआती दौर में 2.53 प्रतिशत बढ़कर 1,804.10 रुपए की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी यह 2.54 प्रतिशत बढ़कर 1,804.20 रुपए पर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इससे पहले शुक्रवार को 11 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी के पूरी तरह से कर्ज मुक्त बन जाने की घोषणा के बाद बाजार में कंपनी का शेयर छह प्रतिशत से अधिक बढ़ गया और उसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया।
मुकेश अंबानी ने कहा कि राइट इश्यू के जरिये और प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री कर कंपनी ने पिछले दो माह के दौरान 1.69 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसके बाद कंपनी कर्ज मुक्त हो गई। कंपनी ने एक चौथाई से भी कम हिस्सेदारी विभिन्न वैश्विक निवेशको को बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपए और राइट इश्यू के जरिये 53,124.20 करोड़ रुपए जुटाकर कुल 1.69 लाख करोड़ रुपए की पूंजी जुटा ली है। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 19 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…