भोपाल। छात्रों के विरोध के बावजूद राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा कराने पर अड गया है। इंजीनियरिंग के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए आरजीपीवी ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। जबकि छात्रों का कहना है कि उनके पास ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए पर्याप्त संसाधन जैसे लैपटॉप, मोबाइल वाई-फाई डिवाइस नहीं है। आरजीपीवी ने ऑनलाइन परीक्षा कराने के पहले परीक्षा फॉर्म में छात्रों से उनकी सहमति भी मांगी थी। इसमें करीब 80 फीसद छात्रों ने कहा था कि वे पेन-पेपर मोड से ही परीक्षा देंगे। इसके बावजूद आरजीपीवी ने ऑनलाइन लिखित परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 7 जुलाई से शुरू होंगी। जो 15 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से ही प्रायोगिक परीक्षाएं भी होंगी। आरजीपीवी में अंतिम सेमेस्टर के सभी विषय में करीब चालीस हजार छात्र शामिल होने हैं। इनमें से 32 हजार छात्र स्पष्ट तौर पर ऑनलाइन परीक्षा देने से इनकार कर चुके हैं। इसके बावजूद आरजीपीवी ऑनलाइन परीक्षा कराने पर अड़ा है। हालांकि आरजीपीवी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा उसके लिए अलग से विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिलहाल यह तय नहीं हो सका है कि वह परीक्षा ऑनलाइन होगी या पेन पेपर मोड की। छात्रों से प्रश्न पत्र में 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें बीस प्रश्न एक अंक के होंगे। 15 प्रश्न दो अंकों के होंगे। जबकि 5 प्रश्न चार अंकों के होंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा से पहले दो बार छात्रों के मॉक टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे। आरजीपीवी प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए छात्रों के पास डेस्क टॉप, स्मार्ट फोन, टेबलेट या लेपटॉप होना अनिवार्य है।गौरतलब है कि इसके पहले आरजीपीवी ने पेन पेपर मोड से परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया था। लेकिन राज्य शासन के आदेश के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…