Select Date:

रीयाल ने ला लिगा फुटबॉल खिताब जीता

Updated on 17-07-2020 08:38 PM
मैड्रिड ।  करीम बेंजेमा के दो गोलों की सहायता से रीयाल मैड्रिड ने विल्लारीयाल को 2-1 से हराकर ला लिगा फुटबॉल खिताब जीत लिया है। यह रीयाल का इस साल का पहला खिताब है। इस जीत के साथ ही रीयाल के खिताबों की तादाद कुल 34 हो गयी है।रीयाल की आरे से करीम बेंजेमा ने 29वें और 77वें मिनट में दो गोल दागे। वहीं दूसरे नंबर पर रही बार्सिलोना को एक अन्य मुकाबले में ओसासुना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जोस अर्नेज ने ओसासुना को बढ़त दिलायी लेकिन लियोनेल मेस्सी ने दूसरे हाफ में फ्री किक पर लीग का अपना 23वां गोल करके बार्सिलोना को बराबरी पर ला दिया। ओसासुना 77वें मिनट के बाद दस खिलाड़ियों से खेल रहा था लेकिन तब भी राबर्टो टोरेस इंजुरी टाइम में गोल करके उसे जीत दिलाने में सफल रहे। रीयाल मैड्रिड अकेली टीम है जिसने अपने सभी मैच जीते हैं। रियाल के कोच जिनादिन जिदान ने कहा, ‘‘यह मेरी पेशेवर जिंदगी का सबसे अच्छे दिनों में से एक है। 
मैं चाहता था कि हम अपने प्रशंसकों के साथ स्टेडियम में इसका जश्न मनाये लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी टीम को खिताब जीतते हुए देखकर लोग अपने घरों में खुश होंगे।’’ इस जीत से रीयाल मैड्रिड के 86 अंक हो गये हैं जबकि बार्सिलोना के 79 अंक हैं।
एक अन्य मुकाबले में मालोर्का अपने घरेलू मैदान पर ग्रेनाडा से 2-1 से हारने के कारण दूसरे डिवीजन में खिसक गयी। एस्पानियोल पहले ही दूसरे डिवीजन में खिसक गयी है। लेगानेस ने एथलेटिक बिलबाओ पर 2-0 की जीत से शीर्ष लीग में बने रहने की उम्मीदें बरकरार रखी पर सेल्टा विगो को लेवांटे के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह दूसरी डिवीजन में खिसकने के करीब पहुंच गया। तीसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड ने सातवें स्थान के गेटाफे को 2-0 से हराया जबकि चौथे स्थान के सेविला ने रीयाल सोसिडाड से गोलरहित ड्रा खेला। कोरोना वायरस महामारी के कारण ला लिगा लीग तीन महीने बाद हुई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.