Select Date:

सरगुजा में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश

Updated on 09-06-2026 01:10 PM

अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली, सड़क, तेंदूपत्ता संग्रहण, वृक्षारोपण, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण, महतारी वंदन योजना, ई-केवाईसी और पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने लंबित आवासों का निर्माण जल्द पूरा करने, पेयजल-बिजली समस्याओं का समाधान करने और वर्षा से पहले निर्माण कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया। सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण और जहां संभव हो, मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। राजस्व मामलों में सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार और अतिक्रमण प्रकरणों के शीघ्र निपटारे पर भी बल दिया गया। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और विक्रय केंद्रों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर अजीत वसंत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
रायपुर, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए…
 12 June 2026
रायपुर, आज राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट के निर्माण के लिए चयनित निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर…
 12 June 2026
रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की संयुक्त जांच टीम लगातार खाद दुकानों का निरीक्षण…
 12 June 2026
रायपुर, दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-5138) खराब मौसम के कारण गुरुवार रात को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान का रूट बदलकर उसे…
 12 June 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग घर पहुंचे। संगठन ने आरोप लगाया कि इस…
 12 June 2026
कोरिया। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण गुरुवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग परिसर में देखने को मिला, जहां जिला प्रशासन कोरिया द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में…
 12 June 2026
सुकमा। जिले के दूरस्थ ग्राम कडयुपारा (मांडुपारा) सिरसेट्टी में एक 14 वर्षीय बालिका का विवाह 15 जून को होने वाला था, लेकिन समय रहते प्रशासन की सजगता ने उसके भविष्य…
 12 June 2026
कोरिया। जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर…
 12 June 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अपने ग्रामीण भ्रमण के दौरान दूरस्थ ग्राम बर्रेम एवं रेवली में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।…
Advt.