प्रवासी मजदूरों की वापसी छह राज्यों के लिए बनी मुसीबत
Updated on
10-06-2020 07:33 PM
नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में फंसे रहे प्रवासी श्रमिकों की पिछले दिनों अपने-अपने राज्यों में वापसी हुई है। इसके चलते छह राज्यों में बीते दो सप्ताह में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई। डाटा के अनुसार, ये छह राज्य- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम हैं।
इन राज्यों में एक मई के बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों में 8.2 की दर से तेजी आई है। वहीं, अन्य राज्यों में सात की दर से मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा पिछले कुछ सप्ताह में जैसे-जैसे मजदूर अपने राज्य में वापस आने लगे, इन छह राज्यों में रोजाना सामने आने वाले कोरोना के मामले भी बढ़ गए। पिछले तीन हफ्तों में सभी छह राज्यों में तेजी देखी गई है। इनमें से चार राज्यों - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में साप्ताहिक औसत नए मामले वर्तमान में उच्च स्तर पर हैं। केवल बिहार और ओडिशा वर्तमान में अपने प्रकोप के चरम पर नहीं हैं, हालांकि उन्होंने नए मामलों में भी कोई महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज नहीं की है।
हालांकि, इस दौरान इन राज्यों ने रोजाना कोरोना की टेस्टिंग में भी वृद्धि की है और लगभग पूरे देश में इस अवधि में भी मामलों में बड़ी वृद्धि देखी गई है।
चार राज्य - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में वृद्धि की दर शुरुआत के 30 से 40 दिनों के बाद ही बढ़ी। वहीं, असम में तो स्थिति और भयावह दिखाई दी। सौ मामले होने के सिर्फ 22 दिनों के बाद ही असम में 3000 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, झारखंड के हालात थोड़े बेहतर हैं। राज्य में धीरे-धीरे ही कोरोना के मामले बढ़े हैं। झारखंड में सौ मामले सामने आने के 40 दिन बाद सिर्फ 1290 मामले ही सामने आए। इस दौरान अन्य राज्यों में यह संख्या दो से तीन गुना अधिक थी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…