पेंशन के लिए भटक रहा सेवानिवृत्त वन कर्मी धरने पर बैठा
Updated on
20-05-2020 06:59 PM
बिलासपुर। सेवानिवृत्त वन कर्मी पेंशन के लिए छै माह से भटक रहा है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी लाभ नहीं मिला है। आखिरकार विवश होकर उन्होंने आज वन मंडल कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया है और दो दिनों के भीतर पेंशन का लाभ नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
मामला बिलासपुर वनमंडल कार्यालय का है। ग्राम जलसों निवासी पंचराम कौशिक वनमंडल में 20 साल से अधिक समय तक सेवा उपरांत 30 सितंबर 2019 को ग्रेड 2 के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि सेवानिवृत्त कर्मी को सभी लाभ सेवानिवृत्ति तिथि को ही दिया जाए। परंतु 6 माह बीत जाने के बाद भी उन्हें पेंशन से वंचित रखा गया है। सेवानिवृत्त वन कर्मी की माली हालात ठीक नहीं है। वे पेंशन के लिए लगातार विभाग से संपर्क कर रहा है, लेकिन विभागीय कर्मचारी लगातार घूमा रहे है। आखिरकर विवश होकर पंचराम आज 18 मई की सुबह से वन मंडल कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गया है और दो दिनों के भीतर पेंशन नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
धरने से हडकंप, आनन फानन में फाइल तैयार - सेवानिवृत्त वन कर्मी के धरने पर बैठने से विभाग में हडकंप मच गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को लगते ही संबंधित विभाग के कर्मचारियों की क्लास लेकर तत्काल प्रकरण तैयार करने को कहा गया। सूत्रों के अनुसार पिछली तिथि से फाइल तैयार कर आज सीएफ आफिस, कोषालय भेजा गया।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा - सीसीएफ
इस मामले में सीसीएफ अनिल सोनी ने कहा कि पेंशन प्रकरण में किसी तरह कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेवानिवृत्त वन कर्मी का धरने पर बैठना गंभीर मामला है। मामले की जांच कराई जाएगी तथा जानबूझकर प्रकरण को विलंब करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
कोरबा। उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…