Select Date:

दावा-गैंगस्टर लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट:

Updated on 27-10-2026 12:36 PM
अहमदाबाद, गैंगस्टर लॉरेंस को हाल ही में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी '200 खोली' ब्लॉक में शिफ्ट किया गया है। इस ब्लॉक में 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकियों समेत गंभीर अपराधों के दोषियों को रखा गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, लॉरेंस को अलग रखने और कैदियों की एक-दूसरे की सेल में आवाजाही रोकने के लिए ब्लॉक को चार हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में 50 कैदी हैं। लॉरेंस की सेल करीब 7.5x11 फीट का है। लॉरेंस इस जेल में 10 मई 2023 से बंद है।

लॉरेंस के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, पिछले दो साल से लॉरेंस का कोई सीधा संपर्क सामने नहीं आया है। साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद उसका गिरोह विदेश से संचालित हो रहा है।

18 अक्टूबर को मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने ली थी।

पहले जेल की दस खोली ब्लॉक में था लॉरेंस

लॉरेंस को इससे पहले साबरमती जेल के ही ‘10 खोली’ नाम के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में रखा गया था, जहां सिर्फ 10 कैदियों के रहने की जगह थी। इससे पहले वह दिल्ली की तिहाड़ जेल और पंजाब की अलग-अलग जेलों में भी बंद रह चुका है।

फोन कॉल और बाहरी संपर्क पर सख्ती

  • 2023-24 से पहले लॉरेंस पर जेल से फोन के जरिए रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप लगे थे।
  • जेल में रहते हुए उसके इंटरव्यू और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी चर्चा में रही।
  • जांचकर्ताओं के मुताबिक, पिछले दो साल में उसकी ओर से कोई सीधा फोन कॉल या संपर्क सामने नहीं आया है।
  • अब बाहरी संपर्क और डिजिटल पहुंच सीमित कर उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विदेश से संचालित हो रहा गैंग

दरअसल, जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस का गिरोह विदेश से संचालित होने की बात सामने आई है।

उसके प्रमुख सहयोगियों का समूह, जिसे रिपोर्ट में ‘शैडो कैबिनेट’ कहा गया है, रोजमर्रा के कामकाज और नए लोगों की भर्ती संभालता है।

दूसरा समूह कथित तौर पर योजना बनाने, फंडिंग और निशाने तय करने का काम करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, FBI के ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के बाद गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा समेत कई प्रमुख सदस्य अंडरग्राउंड हो गए हैं।

लॉरेंस जेल से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होता है

जेल के बाहर की दुनिया से उसका संपर्क मुख्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली अदालती सुनवाई और वकील के साथ कानूनी मामलों पर चर्चा तक सीमित बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस जेल में अनुशासित दिनचर्या का पालन करता है। वह सुबह ध्यान करता है, नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ता है, व्रत रखता है और शाकाहारी भोजन करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 27 October 2026
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
 27 October 2026
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
 27 October 2026
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
 27 October 2026
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
 27 October 2026
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
 27 October 2026
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो…
 27 October 2026
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
 27 October 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…
Advt.