Select Date:

बिहार में रेंट एग्रीमेंट कराना होगा सस्ता, 50 फीसदी तक फीस घटाने की तैयारी, जानिए डिटेल

Updated on 11-02-2026 11:45 AM
पटना: अगर आप बिहार में किराए पर दुकान या मकान लेने की सोच रहे हैं और रेंट एग्रीमेंट पर होने वाले खर्चे की चिंता कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। दरअसल बिहार सरकार रेंट एग्रीमेंट और लीज के एग्रीमेंट फीस में 50 फीसदी तक कटौती करने वाली है। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने एक स्पेशल कमेटी का गठन भी कर दिया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

पटना में कितने हैं किराएदार?

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी पटना में होल्डिंग टैक्स देने वाले करीब 3 लाख 10 हजार रजिस्टर्ड घर हैं। इनमें नगर निगम के मुताबिक, 10 लाख से अधिक किराएदार (घरेलू और व्यावसायिक) रहते हैं। कानूनी रूप से इन सभी को रेंट एग्रीमेंट की कराना चाहिए, लेकिन फिलहाल सालाना औसतन केवल 5 हजार एग्रीमेंट ही रजिस्टर्ड हो रहे हैं। विभाग का लक्ष्य इस संख्या को लाखों तक पहुंचाना है। वर्तमान में राज्य के 114 रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में से केवल पटना और दानापुर में ही इसका कुछ प्रचलन है, बाकी जिलों में यह न के बराबर है।

नोटरी एग्रीमेंट की कानूनी मान्यता नहीं

पटना कोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार उद्योगी के अनुसार, नोटरी एक्ट में रेंट या लीज एग्रीमेंट का कोई प्रावधान नहीं है। विवाद की स्थिति में नोटरी द्वारा कराया गया एग्रीमेंट अदालत में वैध दस्तावेज नहीं माना जाता है। केवल निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) से कराया गया एग्रीमेंट ही कानूनी मान्यता रखता है और न्यायिक फैसले इसी की शर्तों के आधार पर होते हैं।

ऐसे समझे रेंट एग्रीमेंट पर होने वाले खर्च का गणित!

प्रस्तावित बदलावों के बाद रेंट एग्रीमेंट पर होने वाला खर्च काफी कम हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर समझने के लिए अब तक 10 साल के कुल किराए 10 लाख रुपये है, तो 5 हजार स्टांप ड्यूटी और 20 हजार रजिस्ट्रेशन फीस यानी कुल मिलाकर 25 हजार रुपये खर्च होते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब 10 लाख के कुल किराए पर स्टांप ड्यूटी तो पहले की ही तरह 5 हजार लगेगी, लेकिन रजिस्ट्रेशन फीस आधी हो जाएगी। यानी जो आप पहले 20 हजार देते थे, उसकी जगह मात्र 10 हजार रुपये देने होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.