नई दिल्ली । दवा कंपनी जायडस कैडिला ने कहा कि उसने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपयोगी दवा रेमडेसिवियर को रेमडेक ब्रांड नाम से भारतीय बाजारों में पेश किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि रेमडेक की 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपये है, जो भारत में उपलब्ध रेमडेसिवियर का सबसे सस्ता ब्रांड है। जायडस कैडिला ने बताया कि यह दवा उसके वितरण नेटवर्क के जरिए पूरे देश में उपलब्ध होगी। यह दवा सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी। कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा, रेमडैक सबसे सस्ती दवा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि कोविड-19 के इलाज में अधिक से अधिक मरीजों तक यह दवा पहुंच सके। इस दवा के लिए सक्रिय दवा घटक एपीआई का विनिर्माण समूह की गुजरात स्थिति इकाई में किया गया है। जायडस कैडिला कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की कोशिश भी कर रही है और जायकोव-डी नाम की यह वैक्सीन क्लिनिकल परीक्षण के दूसरे चरण में है। इधर, रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ी खबर आई है। रूसी कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल फिलीपींस में अक्टूबर से मार्च के बीच होगा। फिलीपींस राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोके ने गुरुवार को कहा कि रूसी कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल अक्टूबर से मार्च तक फिलीपींस में होंगे। दरअसल, यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि रूस ने तीसरे चरण के ट्रायल से पहले ही कोरोना वैक्सीन विकसित कर लेने की घोषणा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। हालांकि, वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल बाकी होने की वजह से पूरी दुनिया में इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा रूसी सरकार वैक्सीन के ट्रायल के लिए फंड देगी। वैक्सीन की दक्षता और सुरक्षा की जांच के लिए लिए हजारों मरीजों को टीका लगाया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि मनीला को उम्मीद है कि फिलीपींस का खाद्य और औषधि प्रशासन अप्रैल 2021 तक रूस द्वारा निर्मित वैक्सीन को मंजूरी दे देगा। बता दें कि इस वैक्सीन को रूस की गमालया शोध संस्थान और रक्षा मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है। इस वैक्सीन का नाम जिसका पंजीकरण मंगलवार को हुआ। खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इसका ऐलान किया और कहा कि यह वैक्सीन सभी आवश्यक जांच प्रक्रिया से गुजरी है। बता दें कि फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने रूस निर्मित कोरोना वायरस 'कोविड-19' वैक्सीन के परीक्षण को खुद पर किए जाने की इच्छा जताई है। वह वैक्सीन के चिकित्सा परीक्षणों और उत्पादन पर मास्को के साथ सहयोग करने के लिए आगे बढ़कर सामने आए हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…