महाराष्ट्र में अभी नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल
Updated on
08-06-2020 08:21 PM
- दफ्तर 10 फीसदी स्टॉफ के साथ खुले
मुंबई। देश में अनलॉक वन के दूसरे फेज़ की शुरुआत सोमवार से शुरू हो गई है. 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज़ सोमवार से खुल गया है. इसके तहत देश में धार्मिक स्थल, रेस्तरां और मॉल खुलने की इजाजत होगी, लेकिन कई तरह की पाबंदियां होंगी. वहीं हर राज्य ने अपनी-अपनी गाइडलाइन जारी की है. महाराष्ट्र सरकार ने भी अपनी गाइडलाइन जारी की है जिसके तहत फ़िलहाल महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल और मॉल बंद रहेंगे. बताया गया है कि मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में ना तो मॉल खुलेंगे और ना ही धार्मिक स्थल. लेकिन दफ्तर 10 फीसदी स्टॉफ के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। बताया गया है कि मुंबई सहित आसपास के इलाकों में निजी आफिस को 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ शुरू करने की इजाजत सोमवार 8 जून से दे दी गई है। हालांकि जो इलाके कंटेन्मेंट जोन के अंदर आएंगे उन इलाकों में आफिस शुरू नही होंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए नियम भी जारी किए है। उधर बेस्ट प्रशासन ने सोमवार से आफिस जाने वालों के लिए भी यात्रा करने की मंजूरी दे दी है। सोमवार से आफिस और दुकान जाने वाले लोग भी बेस्ट की बसों में यात्रा कर सकते हैं। वहीं बेस्ट ने कुछ बसों को मुंबई से बाहर भी चलाने का फैसला किया है। दरअसल मुंबई में लोकल ट्रेन बंद होने के कारण बेस्ट ने ये निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक सोमवार से बेस्ट कुछ बसों को विरार, नालासोपारा, कल्याण, बदलापुर और पनवेल तक भी चला रही है ताकि आफिस जाने वालों को सुविधा हो सके.
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…