रिलायंस का राइट्स इश्यू अनुमान से ऊपर 690 पर सूचीबद्ध
Updated on
15-06-2020 08:23 PM
मुंबई। प्रमुख कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के राइट्स इश्यू शेयर सोमवार को धमाकेदार एंट्री के साथ 690 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी के आंशिक भुगतान वाले राइट्स शेयर्स यानी रिलायंसपीपी आधार मूल्य 646 के मुकाबले 690 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। देश का सबसे बड़े राइट्स इश्यू को आकार की तुलना में अधिक 1.59 प्रतिशत अभिदान मिला था। इश्यू में खुदरा निवेशकों के हिस्से को 1.22 प्रतिशत अनुदान मिला था। प्रर्वतकों ने पात्रता के मुकाबले दोगुना बोलियां लगाई थी। राइट्स इश्यू के बाद मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी बढ़कर 49.14 फीसदी हो गई है। अंबानी परिवार ने राइट्स में 28,286 करोड़ रुपए का निवेश किया है। बाजार विश्लेषकों के 600-650 रुपए के अनुमान की तुलना यह 690 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी तीन दशकों में पहली बार राईट्स इश्यू लाई और इससे 53124.20 करोड रुपए जुटाएगी। पिछले दस वर्ष में किसी गैर वित्तीय संस्थान का यह सबसे बड़ा इश्यू था और इसे 1.59 प्रतिशत अधिक अभिदान मिला। इश्यू के तहत दस रुपए मूल्य का शेयर 1247 रुपए प्रीमियम के साथ 1257 रुपए पर दिया जाएगा। इश्यू की राशि तीन किश्तों में अगले वर्ष नवंबर तक अदा करनी है। आवेदन के साथ फेसमूल्य का 25 प्रतिशत और 1257 रुपए प्रीमियम की चौथाई राशि देनी थी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…