रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में दो महीने से भी कम में 10 बड़े निवेश हुए
Updated on
14-06-2020 08:15 PM
- अब तक कंपनी में कुल 1,04,326 करोड का निवेश हुआ
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में पिछले 2 महीने से भी कम में 10 बड़े निवेश हुए हैं। कोरोना वायरस के दौर में जहां बहुत सी कंपनियों के सामने सर्वाइवल से जूझ रही है, वहीं जियो प्लेटफॉर्म्स ने इस दौरान अब तक कंपनी में कुल 1,04,326 करोड़ का निवेश आ चुका है। कंपनी अब तक 22.38 फीसदी हिस्सेदारी बेच चुकी है। 22 अप्रैल को फेसबुक ने इस कंपनी में निवेश किया, जो अब तक का सबसे बड़ा निवेश था। फेसबुक ने कंपनी में करीब 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदते हुए 43,574 करोड़ रुपए का निवेश किया। फेसबुक के बाद सिल्वर लेक कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की 1.15 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली और 5,665.75 करोड़ रुपए का निवेश किया। ये डील 5 मई को हुई। कुछ ही दिन बाद 8 मई को फिर से अमेरिका की विस्टा इक्विटी पार्टनर्स कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के 2.32 फीसदी शेयर खरीद लिए और 11,367 करोड़ रुपए में यह डील हो गई। 17 मई को जियो प्लेटफॉर्म्स को एक और निवेशक मिला और ग्लोबल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने 1.34 फीसदी हिस्सेदारी को 6,598.38 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
इसके कुछ दिन बाद 22 मई को जियो प्लेटफॉर्म्स को पांचवां निवेशक मिला। अमेरिका की इक्विटी कंपनी केकेआर ने कंपनी में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी 11,367 करोड़ रुपए में खरीद ली। 5 जून को कंपनी में अबूधाबी के वेल्थ फंड मुबाडाला इन्वेस्टमेंट ने 1.85 फीसदी की हिस्सेदारी 9,093.60 करोड़ रुपए में खरीद ली। 5 जून को ही प्राइवेट इक्विटी फंड सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफॉर्म्स की 0.93 फीसदी हिस्सेदारी 4,546.80 करोड़ रुपए में खरीद ली। कुछ ही दिनों के बाद 8 जून को कंपनी को आठवां निवेशक मिल गया। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने कंपनी में 1.16 फीसदी की हिस्सेदारी 5683.50 करोड़ रुपए में खरीद ली। शनिवार को 13 जून को अमेरिकन इन्वेस्टमेंट फर्म टीपीजी कैपिटल ने जियो में 4546.80 करोड़ का निवेश किया है। उसने कंपनी में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। 13 जून को ही देर रात तक एक और खबर आ गई कि एल कैटरटन ने भी 1894 करोड़ का निवेश किया है। उसने जियो में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी ली है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…