Select Date:

समय से पहले ही कर्जमुक्त हुई ‎‎रिलायंस: मुकेश अंबानी

Updated on 19-06-2020 08:17 PM
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलांयस तय समयसीमा से नौ महीने पहले ही कर्जमुक्त हो गई है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अंबानी ने कहा कि शेयरहोल्डरों और सभी स्टेकहोल्डरों की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करना रिलायंस के डीएनए में है। कंपनी के कर्ज मुक्त होने की गौरवपूर्ण अवसर पर मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि रिलायंस अपने स्वर्णिम दशक में और कई महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करेगी। रिलायंस ने 58 दिनों में 168,818 करोड़ रुपण् जुटाए हैं। मार्च 2020 तक कंपनी पर 161,035 करोड़ रुपए का कर्ज था। रिलायंस जियो ने फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल एटलांटिक, केकेआर मुदाबला, एडीआईए, टीपीजी, सऊदी पीआईएफ से 22 अप्रैल के बाद से राशि जुटाई है। राइट्स इश्यू से कंपनी ने 53,124 करोड़ रुपए जुटाए। कंपनी की पिछली एजीएम में अंबानी ने 31 मार्च 2021 तक रिलायंस को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था लेकिन कंपनी ने नौ महीने पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.