Select Date:

रिलायंस और एचडीएफसी के शेयरों से उछला बाजार

Updated on 05-08-2020 04:46 PM
मुंबई । मुम्बई शेयर बाजार मंगलवार को जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी खरीददारी और दुनिया भर के बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से बाजार में यह तेजी आई है। विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार को सहारा मिला है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 748.31 अंक करीब 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 37,687.91 अंक पर पहुंच गया। वहीं इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 203.65 अंक करीब 1.87 फीसदी के लाभ से 11,095.25 अंक पर बंद हुआ। 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब सात फीसदी उछला। एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब चार फीसदी ऊपर आया है। कारोबार के दौरान मारुति, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इन्फोसिस के शेयरों को नुकसान हुआ। कारोबारियों ने कहा कि बड़ी कंपनियों के शेयरों में गतिविधियों से बाजार में बढ़त रही। 
इसके अलावा विदेशी कोषों के प्रवाह तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा को बल मिला। 
इससे पहले सुबह बाजार तेजी के साथ खुला है। दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही विदेशी कोषों के प्रवाह से बाजार में उछाल आया है। इसी के साथ ही सेंसेक्स 238.55 अंक करीब 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 37,178.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबर में 70.95 अंक या 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 10,962.55 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक एक फीसदी से अधिक उछला जबकि आईटीसी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, बजाज ऑटो तथा एनटीपीसी के शेयर भी ऊपर आये। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर फिसले हैं जबकि पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 667.29 अंक तकरीबन 1.77 फीसदी के नुकसान से 36,930.60 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 181.85 अंक करीब 1.64 फीसदी के नुकसान से 10,891.60 अंक रहा था। आईटी के अलावा अधिकतर क्षेत्रा में अच्छी खरीदारी दर्ज की गयी है। ऑटो, मेटल, उपभोक्ता वस्तुओं के साथ ही  सीमेंट शेयरों में भी अच्छी बढ़त आई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.