-रेडमी नोट 9 प्रो मेक्स और रेडमी 8ए डॅयूल है स्मार्टफोन
नई दिल्ली। पडोसी देश चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रेडमी ने अपने दो पॉप्युलर स्मार्टफोन्स- रेडमी नोट 9 प्रो मेक्स और रेडमी 8ए डॅयूल की कीमतों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत को दूसरी बार और रेडमी 8ए ड्यूल की कीमत को तीसरी बार बढ़ाया है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को कंपनी ने 500 रुपये और रेडमी 8ए ड्यूल को 300 रुपये महंगा किया है। इस प्राइस हाइक के बाद रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत लॉन्च प्राइस से 2 हजार रुपये महंगी हो गई है। वहीं, रेडमी 8ए ड्यूल की ऑरिजनल कीमत में 1300 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वेरियंट को खरीदने के लिए आपको अब 18,499 रुपये देने होंगे। दोनों वेरियंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़त हुई है। फोन के टॉप-एंड वेरियंट यानी कि 8जीबी रैम+128जीबी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अभी भी 19,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। रेडमी 8ए ड्यूल की बात करें तो इसके 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 300 रुपये बढ़कर 8,299 रुपये हो गई है। फटॉग्रफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन 5,020 एमएएच की बैटरी से लैस है और यह 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करता है। फोन के 2जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 8जीबी तक के रैम और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ आइपीएस डिस्प्ले दिया गया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…