जबलपुर। हैदराबाद से उत्तर प्रदेश जा रहे मजदूरो को जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने संस्कारधानी जबलपुर के निवासियों की ओर से भोजन कराकर अतिथियों के सत्कार की परम्परा का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया। हैदराबाद से बस में सवार होकर उत्तारप्रदेश जा रहे इन मजदूरों ने जबलपुर पहुँचते ही जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव आशीष दीक्षित को फोन पर सूचना दी कि उन्हें रास्ते में कहीं भोजन नहीं मिला है और सभी 25 लोग भूखे प्यासे हैं। सूचना पर सचिव द्वारा तत्काल मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर से संपर्क कर इनकी भोजन की व्यवस्था हेतु आग्रह किया।
मोक्ष टीम ने समस्त यात्रियों को मेडिकल रैन बसेरा मेडिकल कॉलेज बुलाकर उनके फ्रेश होने की व्यवस्था की और केम्पस में सभी को बैठाकर भोजन कराया। उन्हें रात के लिये भी भोजन का पैकेट एपानीए बिस्किट आदि देकर खुशी-खुशी विदा किया। उत्तरप्रदेश की यात्रा के लिये रवाना होते समय सभी मजदूर भाइयों ने एक फोन पर हुई भोजन की व्यवस्था के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटीए जिला प्रशासन और मोक्ष संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…