भारत में अब तक रिकॉर्ड संख्या में ठीक हुए मामले रिकवरी रेट 70 प्रतिशत
Updated on
13-08-2020 06:33 PM
नई दिल्ली । भारत में एक दिन में 56,000 लोक कोरोना से रिकवर हुए हैं। ये अब तक एक दिन में ठीक होने वाले सबसे ज़्यादा मरीज़ हैं। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो इसी के साथ भारत का रिकवरी रेट 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड किए गए सबसे ज़्यादा रिकवरी मामले प्रभावी नियंत्रण नीति और विस्तार रूप से टेस्ट कर के सही इलाज देने का नतीजा है। भारत में ठीक हो रहे मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जुलाई के पहले हफ्ते में रोज़ केवल लगभग 15 हज़ार लोग ठीक हो रहे थे और अगस्त के पहले हफ्ते में ये संख्या 50 हज़ार के पार चली गई। लगातार रिकवर हो रहे मरीज़ों के साथ कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच चुकी है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 643,948 है जो कुल मामलों का केवल 27 प्रतिशत है। सभी को मेडिकल देख रेख में रखा गया है। कोविड-19 के मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अब कोरोना से कम लोगों की मौत हो रही हैं क्योंकि हमें खराब मामलों को मैनेज करके सीख और अनुभव मिल गया है। मूलचंद अस्पताल में मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर श्रीकांत शर्मा ने कहा, हमारे पास कुछ महीने पहले की तुलना में अधिक दवाएं और सहायक चिकित्सा हैं। अब हम ये बेहतर तरीके से जानते हैं कि एक कोविड 19 के मरीज के लिए क्या अच्छे से काम करते है क्या नहीं। क्लिनिकल स्किल को बेहतर बनाने के अलाव एंबुलेंस सेवा को भी बेहतर बनाने के प्रयास किए गए हैं ताकि मरीज को समय पर लाकर उसका इलाज शुरू किया जा सके। इसी कारण ने दूर दराज के इलाकों में मृत्यदर कम हुई है और ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या बढ़ाई है। वैश्विक औसत की तुलना में केस फैटलिटी रेट सीएफआर भी कम है। यह वर्तमान में ये 1.98% है। भारत में टेस्टिंग की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को अब तक सबसे ज़्यादा 7,33,449 टेस्ट हुए ये टेस्ट केवल पूरे देश में मौजूद 1,421 प्रयोगशालाओं में हुए।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…