Select Date:

ह्यूंदै का कीर्तिमान- इलेक्ट्रिक कार ने सिंगल चार्ज में तय की 1000 किमी से ज्यादा की दूरी

Updated on 23-08-2020 07:46 PM

नई दिल्ली । दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ह्यूंदै ने अपनी कोना रेंज के मामले नया कीर्तिंमान बनाया है। ह्यूंदै कोना ने सिंगल चार्ज में 1,000 किमी से ज्यादा दूरी तय की। कंपनी ने जर्मनी में तीन कोना एसयूवी की टेस्टिंग 3 दिन तक की। तीनों कारों ने क्रमश: 1,018.7किमी, 1,024.1किमी और 1,026 किमी की दूरी तय की। टेस्टिंग में इस्तेमाल किए गए तीनों मॉडल्स को मोडिफाई नहीं किया गया था। इस टेस्ट के साथ ह्यूंदै ने इलेक्ट्रॉनिक कार सेगमेंट में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है जिससे दूसरी कंपनियों के लिए नई चुनौती सामने आई है। कंपनी ने जर्मनी में इस टेस्ट का आयोजन किया। टेस्ट के दौरान ज्यादा माइलेज के लिए इन कारों के एयर कंडिशनर और एंटरटेंटमेंट सिस्टम बंद रखे गए। टेस्टिंग के दौरान कार की डेटाइम रनिंग लाइट ऑन रखी गई। तीन दिन तक चले इस टेस्ट में 36 ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया। ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक को पहली बार मार्च 2018 में लॉन्च किया गया था। इसकी कुल बिक्री में तीन-चौथाई बिक्री ह्यूंदै के घरेलू बाजार साउथ कोरिया से बाहर हुई है। ह्यूंदै ने यह भी कहा है कि कोना इलेक्ट्रिक कंपनी की लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटिजी में महत्वपूर्ण योगदान देती है। कंपनी का लक्ष्य साल 2025 तक एफसीईवी (फ्यूल-सेल इलेक्ट्रिक वीइकल) मॉडल के अलावा 5.6 लाख बीईवी (बैटरी इलेक्ट्रिक वीइकल) बेचने का है। भारतीय बाजार में मौजूद कोना इलेक्ट्रिक में 39.2 किलोवाट लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 136पीएस की पावर और 395 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 452 किलोमीटर तक चलेगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 9.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसमें चार ड्राइविंग मोड- ईको, ईको प्लस, कंफर्ड और स्पोर्ट मिलते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.