Select Date:

गृहमंत्री के क्षेत्र में बना रिकार्ड,गोबर से 39 हजार का हुआ आय

Updated on 07-08-2020 07:12 PM
भिलाई।  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह क्षेत्र रिसाली निगम अंतर्गत गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को भुगतान किया गया। 44 हितग्राहियों के खाते में कुल 2 लाख 53 हजार 3 सौ 60 रूपए आया है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में शुरू हुए गोबर खरीदी केन्द्र के हितग्राही रूआबांधा निवासी रोहित राम देवांगन के खाते में सर्वाधिक 39 हजार 714 रूपए आया है। कुमकुम महिला स्व सहायता समुह के माध्यम से अब तक कुल 1 लाख 26 हजार 680 किलो गोबर खरीदा जा चुका है।
कोरोना आपदा का शिकार हर वर्ग हुआ है। इसमें डेयरी उद्योग भी शामिल है। ऐसे समय पर प्रदेश की महत्वकांक्षी योजना से गोधन मालिक और सेवकों को सीधा लाभ हो रहा है। योजना के तहत हितग्राहियों को समय पर भुगतान हों इसकी तैयारी निगम प्रशासन ने पहले से कर ली थी। यही वजह है कि लॉकडाउन अवधि में खाते में पैसा आने से हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
सर्वाधिक लाभ इसे
डेयरी संचालक रोहित राम देवांगन का कहना है कि 20 वर्ष पहले उसने 1 भंैस से व्यापार शुरू किया था। आज वह 75 मवेशी का मालिक है। कोरोना काल में दूध का धंधा मंदा हो चुका है। जैसे ही निगम अधिकारियों ने उसे योजना के बारे में बताया उसी समय उन्होने पंजीयन कराया। और हर दिन औसतन 1500 किलो गोबर बेच रहा है। गोबर को समय पर सेंटर पहुंचाने के लिए सेकण्ड हैण्ड रिक्शा भी खरीदा है। डेयरी संचालक का कहना है कि पूर्व में वह डेयरी के गोबर को एकत्र करता था। और साल में एक बार 600 रू. प्रति ट्रैक्टर टाली (3000 किलो) की दर से बेचता था। उसे उम्मीद नही थी कि वह गोबर से इतना मुनाफा कमा सकता है।
डेयरी संचालक का कहना है कि पहले वह गोबर एक जगह एकत्र करते थे। खासकर बारिश में गोबर की वजह से आस-पास का क्षेत्र बद्बूदार हो जाता था। मच्छर पनपने से मोहल्लेवासी  अलग परेशान होते थे। वर्तमान में यह शिकायत भी लगभग खत्म हो चुकी है। घर के आसपास साफ  सुथरा हो गया है।
रोजगार के अवसर 
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोधन मालिक व सेवकों के लिए शासन की गोधन न्याय योजना को बेहद सार्थक बताया। उन्होने कहा कि यह अतरिक्त आय का साधन है। साथ ही इस योजना के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होने नागरिकों से योजना का लाभ उठाने कहा है।
जल्द होगा शुरू दूसरा सेंटर
गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा ने बताया कि जल्द ही रिसाली निगम क्षेत्र में दूसरा गोबर खरीदी केन्द्र शुरू होगां स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंजीयन कराने हितग्राहियों से संपर्क किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.