Select Date:

छत्तासगढ़ में 24 घंटे में रिकार्ड 1884 पॉजिटिव, राजधानी रायपुर में 666 नए मरीज

Updated on 02-09-2020 06:59 PM

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार विस्फोटक रूप ले रहा है। अब तक जहां राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी। वहीं अब अन्य जिलों में भी कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार बढ़ गयी है। मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 1884 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही अब राज्य में कुल आंकड़ा 33387 हो गया है जिनमें 15533 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी हैं। आज 578 मरीज डिस्चार्ज होने के साथ ही अब तक 17567 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के साथ ही अब तक का आंकड़ा 287 पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 1884 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनमें रायपुर से 666, दुर्ग से 245, राजनांदगांव से 149, बिलासपुर से 104, रायगढ़ से 103, जांजगीर चांपा से 68, कोरिया से 57, धमतरी से 55, बलौदा बाजार से 43, दंतेवाड़ा से 37, बालोद से 35, बीजापुर से 34, कोरबा से 44, सरगुजा से 29, धमतरी से 25, बेमेतरा से 26, मुंगेली से 22, गरियाबंद से 25, और बस्तर से 42, बलरामपुर से 13, नारायणपुर से 10, महासमुंद से 10, कबीरधाम और कांकेर से 07-07, सूरजपुर से 33, जशपुर से 11, और कोंडागांव से 05, सुकमा से 03, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक मरीज मिले। आज पाए गए सभी नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किए जाने की प्रक्रिया जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.