रियर एडमिरल एमएस इकबाल होंगे बांग्लादेश नौसेना के नए प्रमुख
Updated on
20-07-2020 08:34 PM
ढाका। रियर एडमिरल मोहम्मद शाहीन इकबाल को बांग्लादेश नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रियर एडमिरल इकबाल ने पनडुब्बी रोधी युद्ध कला में भारत में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह अभी सहायक नौसैना प्रमुख के तौर पर कार्यरत हैं। रियर एडमिरल इकबाल, इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे वाइस एडमिरल औरंगजेब चौधरी का स्थान लेंगे।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि रियर एडमिरल इकबाल 25 जुलाई को वाइस एडमिरल की रैंक पर पदभार ग्रहण करेंगे। वक्तव्य के अनुसार, वह 24 जुलाई 2023 तक नौसेना प्रमुख के तौर पर सेवा देंगे। रियर एडमिरल इकबाल 1980 में बांग्लादेश नौसेना में शामिल हुए थे और उन्होंने देश और विदेश में कई प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। उन्होंने अमेरिकी नौसेना स्टाफ कालेज से भी स्नातक की डिग्री हासिल की है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…