भारत में 26 जून को लॉन्च होगा रियलमी एक्स-3 सुपर जूम
Updated on
12-06-2020 08:01 PM
नई दिल्ली। रियलमी एक्स3 सुपरजूम को भारत में 26 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने रियलमी इंडिया सीईओ माधव सेठ ने जल्द ही फोन को भारत लाए जाने को लेकर संकेत दिया था। रियलमी एक्स3 सुपरजूम की ग्लोबल लॉन्चिंग 26 मई को की गई थी। इसमें स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, 120हर्ट्ज डिस्प्ले, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 60x जूम सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें मिड-रेंज प्राइस में हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। यूरोपियन बाजार में रियलमी एक्स3 सुपरजूम के 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ईयूआर 499 (लगभग 41,000 रुपये) रखी है। उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत काफी आक्रामक तरीके से रखी जा सकती है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये के भीतर हो सकती और यह रियलमी एक्स2 प्रो को रिप्लेस करेगा। रियलमी एक्स3 सुपरजूम के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 120हर्ट्ज हाई रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले, 12जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, लिक्विड कूलिंग सिस्टम, 64एमपी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप और 30वाट्स फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…