मुंबई। भारतीय रिजर्व बेंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के पहले माह अप्रैल में 1.142 अरब डालर अमेरिकी मुद्रा की शुद्ध बिकवाली की। केन्द्रीय बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। अप्रैल 2020 में रिजर्व बैंक ने हाजिर बाजार में 2.450 अरब डालर की खरीदारी की जबकि 3.592 अरब डालर की बिक्री की। वहीं वर्ष 2019- 20 में इसी माह के दौरान केन्द्रीय बैंक ने अमेरिकी डालर की 4.901 अरब डालर की शुद्ध खरीदारी की थी। तब केन्द्रीय बैंक ने बाजार से 7.724 अरब डालर की अमेरिकी मुद्रा की खरीदारी की और 2.823 अरब डालर की हाजिर बाजार में बिकवाली की थी। इस प्रकार 4.901 अरब डालर की शुद्ध खरीदारी की थी। रिजर्व बैंक ने इसी प्रकार मार्च 2020 में 3.984 अरब डालर की अमेरिकी मुद्रा की खरीदारी की जबकि 8.038 अरब डालर की हाजिर बाजार में बिकवाली की। पूरे वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान केन्द्रीय बैंक ने 45.097 अरब डालर की अमेरिकी मुद्रा की शुद्ध खरीदारी की। इस दौरान रिजर्व बैंक ने हाजिर बाजार में 72.205 अरब डालर की खरीदारी की जबकि 27.108 अरब डालर की बिकवाली की।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…