आरबीआई गवर्नर की पीसी को लेकर बाजार में उत्साह नहीं, सेंसेक्स 150 अंक फिसला
Updated on
22-05-2020 06:29 PM
मुंबई। भारत की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने लगभग 21 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। इस पैकेज के बारे में जानकारी देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार पांच दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। अब इसी पैकेज को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर शेयर बाजार में कोई उत्साह नहीं है। इसके उलट शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है1 शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक तक लुढ़क कर 30 हजार 700 अंक के नीचे कारोबार कर रहा था तो इसी तरह निफ्टी में 40 अंकों की गिरावट आई और यह 9100 अंक के नीचे था। अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे खुलने के बीच एफएमसीजी और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 114 अंक चढ़ गया। यह लगातार तीसरा सत्र रहा जब बाजार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में एक समय 370 अंक तक चढ़ गया था। आखिर में यह 114.29 अंक की बढ़त के साथ 30,932.90 अंक पर बंद हुआ1 इसी तरह एनएसई का निफ्टी 39.70 अंक लाभ के साथ 9,106.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। अब रेल और हवाई सेवाएं भी शुरू हो रही हैं। इससे निवेशकों में उत्साह है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…