चिंगलेनसाना और हरमनप्रीत की तरह बनना चाहते हैं रविचंद्र और दीनाचंद्र
Updated on
02-08-2020 06:09 PM
नई दिल्ली । जूनियर हॉकी खिलाड़ी रविचंद्र सिंह मोइरांगथेम और दीनाचंद्र सिंह मोइरांगथेम ने कहा है कि वे चिंगलेनसाना सिंह कांगुजम और हरमनप्रीत सिंह की तरह बनना चाहते हैं क्योंकि ये दोनो उनके आदर्श खिलाड़ी हैं। मिडफील्डर रविचंद्र ने कहा कि मणिपुर के उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों के लिए चिंगलेनसाना एक बड़े प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा, ‘चिंगलेनसाना के आने के बाद से ही मणिपुर में हॉकी काफी लोकप्रिय हुई है। उन्होंने भारत की ओर से 200 से ज्यादा मैच खेले हैं और राज्य में युवा उसे देखकर हॉकी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।' उन्होंने कहा, ‘मैं उनका खेल करीब से देखता हूं और उम्मीद है कि एक दिन उन्हीं की तरह बनूंगा। वहीं कोथाजीत सिंह भी काफी अनुभवी हैं। हमें ऐसे आदर्श खिलाड़ी मिलने की खुशी है।' वहीं दीनाचंद्र ने कहा कि हरमनप्रीत देश के युवा डिफेंडरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा, ‘उसका खेल शानदार है। उसने कई मैचों में भारत को जीत दिलाई है और देश के डिफेंडरों का उत्साह बढ़ाया है। खेल के दौरान दबाव के हालात में भी वह संयमित रहता है। इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं भी अपने खेल को बेहतर कर देश की ओर से खेलना चाहता हूं और उसी के लिए प्रयास कर रहा हूं।।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…