Select Date:

राशिद लतीफ बोले- टीम इंडिया के मि. भरोसेमंद राहुल द्रविड़ ने दबाव में भी निभाई जिम्मेदारी

Updated on 30-05-2020 11:34 PM
नई दिल्ली । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मिस्टर भरोसेमंद के नाम से विख्यात बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के शानदार खेल की पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने  की जमकर प्रशंसा की है। लतीफ ने कहा कि द्रविड़ ने भारत के लिए दबावभरी परिस्थितियों में जो जिम्मेदारी अदा की है वैसी शायद टीम इंडिया के लिए अभी तक कोई बल्लेबाज नहीं निभा पाया है। द्रविड़ के दौर में टेस्ट हो या वनडे भारतीय टीम उन पर खूब निर्भर करती थी। अपने यूट्यूब चैनल कॉट बीहाइंड में भारत की दीवार के नाम से मशहूर रहे राहुल द्रविड़ को लतीफ ने 'दीवारे-ए-चीन' करार दिया। लतीफ ने कहा कि वह सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर के दौर में खेले इसलिए उनका बेहतरीन प्रदर्शन कहीं न कहीं इन दिग्गज खिलाड़ियों की परछाई में आ जाता है। लेकिन वह ऐसे खिलाड़ी थे, जो सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए ही पैदा हुए थे। राहुल द्रविड़ के धैर्य ने भारत को अनेकों बार मुश्किल परिस्थितियों से निकाला, जो बेजोड़ है।
इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'राहुल द्रविड़ के खेल की छाप उनकी साझेदारियों से देखनी चाहिए। वह टीम इंडिया को तब संभालते थे, जब सचिन, गांगुली, सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी पारी की शुरुआत में ही आउट हो जाते थे। चाहे उनकी साझेदारी सचिन के साथ हो या गांगुली के साथ या फिर वीरेंदर सहवाग के साथ। राहुल द्रविड़ का साझेदार के रूप में हर जगह दिखाई देगा।' लतीफ ने उनके जेंटलमैन व्यक्तित्व की भी जमकर तारीफ की। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने द्रविड़ की भद्रता का एक उदाहरण शारजहां वनडे मैच का एक उदाहरण दिया। लतीफ ने बताया कि यह उनके वनडे करियर का दूसरा वनडे ही मैच था, जिसमें मुश्ताक की एक गेंद पर वह कॉट बीहाइंड हो गए। लेकिन वह आउट नहीं थे और मुश्ताक और उनकी (लतीफ) की गलत अपील के कारण उन्हें आउट दिया गया। इस मौके पर राशिद लतीफ ने द्रविड़ की कई बेमिसाल पारियों को याद किया। उन्होंने उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट का कामयाब बल्लेबाज बताते हुए भारत के दूसरे खिलाड़ियों से उन्हें एक कदम आगे करार दिया। उन्होंने तकनीकी रूप से उनकी दक्षता और उनके शांत स्वभाव के खेल की प्रशंसा भी की। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.