'Ramhit' बना 'राम ने यादव को मारा', UP MLC चुनाव की वोटर लिस्ट में ट्रांसलेशन का गजब कारनामा!
Updated on
24-10-2026 11:12 AM
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों पर बवाल हो गया। वोटर लिस्ट में रामहित यादव का नाम 'राम ने यादव को मारा हो गया। ऐसी ही और भी शिकायतें इलाहाबाद-झांसी सहित कुछ अन्य सीटों की वोटर लिस्ट में सामने आई है। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित जिलों से जवाब तलब किया है।
मामले में क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि एमएलसी चुनाव में पहली बार वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। 14.81 लाख नामों में करीब 158 नाम ऐसे पाए गए हैं जिसमें वोटर या उनके संबंधियों के नाम अजीब है। सॉफ्टवेयर को अंग्रेजी में टाइप किए गए नामों का हिंदी अनुवाद करना था, लेकिन किसी त्रुटि की वजह से गलत अनुवाद हो गया।
सॉफ्टवेयर ने गलत ट्रांसलेट कर दिया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, वोटर का नाम रामहित यादव है तो उसको अंग्रेजी में टाइप करने समय अगर त्रुटिवश Ramhit Yadav की जगह Ram hit Yadav टाइप कर दिया तो सॉफ्टवेयर ने इसे 'राम ने यादव को मारा' ट्रांसलेट कर दिया। इनको सुधार जा सकता था लेकिन जहां लोग सावधान नहीं रहे वहां गलतियां रही। पिता की जगह B. Com टाइप करना मानवीय भूल या लापरवाही है। कमिश्नर निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ERO) और जिला अधिकारी AERO है। वोटर लिस्ट को गलतियों से मुक्त रखना इनकी जिम्मेदारी है।
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…