Select Date:

'रामायणम्' कास्‍ट: कौन बने हैं भगवान विष्णु? लोगों ने महेश बाबू और राजामौली की 'वाराणसी' से जोड़ा कनेक्शन

Updated on 30-07-2026 05:12 PM
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए हैं, वहीं सीता बनीं साई पल्लवी से लेकर कैकेयी के रोल में लारा दत्ता, राजा दशरथ बने अरुण गोविल और शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह की भी झलक है। लेकिन एक झलक भगवान विष्णु की भी दिखी है, जो बताते हैं कि जब-जब सृष्टि पर संकट आया, भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उसकी रक्षा की। इसी को देख लोग जानने को उत्सुक हैं कि आखिर 'रामायणम्' में भगवान विष्णु का किरदार कौन निभा रहा है? इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई थ्योरी चल रही हैं।

यह पहले से ही कन्फर्म है कि 'रामायणम्' में रणबीर कपूर सिर्फ राम का ही नहीं, बल्कि परशुराम का भी किरदार निभाएंगे। हो सकता है कि वह भगवान विष्णु के किरदार में भी नजर आएं, क्योंकि राम और परशुराम उन्हीं का अवतार थे। पर फिर भी यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन है कि क्या वाकई रणबीर ही भगवान विष्णु बने हैं या फिर कोई और एक्टर? इसके लिए सौरभ राज जैन से लेकर महेश बाबू के नाम ही चर्चा हो रही है।

सौरभ राज जैन बने हैं भगवान विष्णु? इस कारण हो रही चर्चा

कुछ लोगों का मानना है कि 'रामायणम्' में भगवान विष्णु का किरदार टीवी एक्टर सौरभ राज जैन निभा रहे हैं, जो टीवी सीरीज 'महाभारत'में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर मशहूर हो गए थे। उन्होंने स्क्रीन पर भगवान विष्णु और भगवान शिव शंकर का भी किरदार निभाया है। इसी कारण लोग 'रामायणम्' के साथ सौरभ राज जैन का नाम जोड़ रहे हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

महेश बाबू बने हैं भगवान विष्णु! लोगों ने ऐसे लगाया अनुमान

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि 'रामायणम्' में भगवान विष्णु का किरदार एक्टर महेश बाबू ने निभाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रहे हैं, जो एक भारतीय पौराणिक विषय पर आधारित है। फिल्म में 'रामायण' का एक सीक्वेंस भी है, जिसमें महेश बाबू ने राम का किरदार निभाया। उस सीक्वेंस से पिछले दिनों राम के अवतार में महेश बाबू की एक तस्वीर भी लीक हुई थी। अब असल में भगवान विष्णु का किरदार किसने निभाया है, यह या तो 'रामायणम्' का दूसरा ट्रेलर रिलीज होने पर पता चलेगा, या फिर फिल्म के रिलीज होने पर।

'रामायणम्' की रिलीज डेट और कास्ट

'रामायणम्' का पहला पार्ट 8 नवंबर को रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, सौरभ सचदेवा, अंजिक्य देव, शीबा चड्ढा और कुणाल कपूर समेत कई एक्टर्स हैं। फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.