नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लि भूमि पूजन करेंगे। इस दौरान राम लला की मूर्ति को भगवा बॉर्डर वाले हरे रंग की पोशाक पहनाए जाने की संभावना है। पोशाक नवरत्न युक्त होंगे, जिसे चार पीढ़ियों से राम लला के कपड़े सिल रहे बाबू लाल टेलर्स के द्वारा तैयार किया जाएगा। बाबू लाल टेलर्स की दुकान दो भाइयों भागवत प्रसाद और शंकर लाल चलाते हैं। वे केवल मंदिरों में देवी-देवताओं के लिए कपड़े सिलते हैं। प्रसाद ने कहा कि उनके पिता ने कई वर्षों तक राम लला की पोशाकें सिलीं और उन्होंने इस विरासत को जारी रखा। भागवत प्रसाद ने कहा राम लला के कपड़े चार पीढ़ियों से हमारी दुकान पर सिले जा रहे हैं। मेरे पिता के निधन के बाद, हम उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हम इस स्थल पर जाते थे और अपने पिता के साथ राम लला के कपड़े सिलते थे। 1992 में उनकी मृत्यु हो गई। राम लला के कपड़े यहां मेरी दुकान पर सिले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, एक हरे रंग का है और दूसरा केसरिया है और ये दो-तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। दिन भगवान गणेश का दिन है और हरा रंग देवता के साथ जुड़ा हुआ है। हरे रंग की पोशाक में केसर के बॉर्डर होंगे। भागवत प्रसाद ने कहा कि राम लला के लिए लिए सफेद रंग और मंगलवार के लिए लाल रंग की पोशाक बनाने के ऑर्डर दिए गए हैं। रामदल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने कहा कि राम लला की वेशभूषा को भूमि पूजन के लिए भव्य तरीके से तैयार किया जाएगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…