डिजाइन में बदलाव के साथ नागर शैली में अलौकिक होगा राम जन्मभूमि मंदिर
Updated on
28-07-2020 07:00 PM
नई दिल्ली । अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। राम जन्मभूमि मंदिर के डिजाइन में बदलाव के साथ ही इसे नागर शैली में बनाने का प्लान है। एक शिखर और 5 मंडप-गुंबद वाला तीन तल्ले का मंदिर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के मॉडल को 5 अगस्त को राम जन्मभूमि परिसर में देखेंगे और उसी वक्त यह मॉडल आम लोगों के लिए रखा जाएगा। हालांकि, सूत्र कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि मंदिर की डिजिटल प्रस्तुति दिल्ली में भी देख सकते हैं। एक बार प्रधानमंत्री के देखने के बाद ही मंदिर के अन्य विवरण को सार्वजनिक किया जाएगा। इस मंदिर के कुल 17 हिस्से होंगे, जिसे शिखर, गर्भगृह, कलश गोपुरम रथ, मंडप और अर्थ मंडप, परिक्रमा तोरण, प्रदक्षिणा अधिष्ठान जैसे वर्गों में बांटा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को मंदिर के भूमि पूजन के बाद करीब 500 करोड़ की सौगात अयोध्या को देंगे, जिसमें 326 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और 161 करोड़ से ज्यादा के परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में अभी करीब हफ्तेभर का समय बाकी है, लेकिन इसकी खुशी राम की पैड़ी पर से ही नजर आने लगी। पांच अगस्त के श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को यादगार बनाने की अयोध्या में जबर्दस्त तैयारी है। कहीं दीवारों, दरवाजों पर रंग रोगन किया जा रहा है तो कहीं कलाकृतियों और पेंटिंग के जरिए 5 अगस्त के लिए अयोध्या को सुंदर बनाया जा रहा है।राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन यूं तो 5 अगस्त को होगा, मगर 3 अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरु हो जाएगा। तैयारी की जा रही है कि भूमिपूजन का कार्यक्रम भव्य हो, रमणीय हो, दर्शनीय हो। भूमि पूजन से पहले रामलला के परिधानों को विशेष हरे रंग से तैयार किया जाएगा, जिसमें पर्दे, चादर, तकिया, रजाई सब कुछ हरे रंग के होंगे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…