श्रीलंका में और मजबूत होकर उभरे राजपक्षे बंधु, एसएलपीपी ने 145 सीटें जीत कर हासिल किया दो तिहाई बहुमत
Updated on
08-08-2020 06:54 PM
कोलंबो । श्रीलंका में हुए आम चुनावों में राजपक्षे बंधुओं की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। संसदीय चुनावों में श्रीलंका पोदुजना पार्टी (एसएलपीपी) को लगभग दो तिहाई बहुमत मिला है, जिसके साथ ही महिंदा राजपक्षे का श्रीलंका का एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। महिंदा के भाई गोतबया राजपक्षे पहले ही श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं। शुक्रवार तक साफ हुए नतीजों के मुताबिक, महिंदा राजपक्षे की एसएलपीपी को कुल 145 सीटें मिली हैं। जबकि कुल सीटों का आंकड़ा 225 है।
इन 145 सीटों के अलावा कुछ सहयोगियों का साथ भी महिंदा राजपक्षे को समर्थन है। ऐसे में उनके पास बहुमत से काफी अधिक का आंकड़ा है। इसी के साथ ही अब श्रीलंका में संसदीय और संवैधानिक मसलों पर राजपक्षे भाइयों की ताकत और मजबूत हो गई है। संसदीय चुनावों में जीत के साथ ही महिंदा राजपक्षे का पीएम बनना तय है, जबकि भाई गोतबया राजपक्षे नवंबर 2019 में राष्ट्रपति चुने गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिंदा राजपक्षे को जीत पर बधाई दी है। महिंदा राजपक्षे को बधाई देने वाले पीएम मोदी शुरुआती विदेशी नेताओं में से एक रहे हैं। पीएम मोदी ने महिंदा राजपक्षे से फोन पर बात की, जिसपर महिंदा ने ट्वीट कर लिखा कि फोन पर बधाई देने के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। श्रीलंका के सभी लोग भारत के साथ मिलकर काम करने को तत्पर हैं, भारत और श्रीलंका सिर्फ अच्छे दोस्त ही नहीं बल्कि रिश्तेदार भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें जवाब दिया कि भारत और श्रीलंका के हितों को ध्यान में रखते हुए हम सभी आपके साथ मिलकर काम करेंगे। चुनावी नतीजों के मुताबिक, इस बार कुल 16।2 मिलियन वोट पड़े थे, जिसमें से 6।8 मिलियन महिंदा राजपक्षे की पार्टी को ही मिले हैं। पार्टी ने कहा कि हमें जीत की पूरी उम्मीद थी, लेकिन इतनी बड़ी जीत मिलेगी यह कभी नहीं सोचा था। महिंदा राजपक्षे और गोतबया राजपक्षे श्रीलंका की राजनीति में करीब दो दशक से सक्रिय हैं और एकछत्र राज चला रहे हैं। इससे पहले महिंदा करीब एक दशक तक देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं, जब पार्टी में विरोध के कारण वो हटे तो उनके भाई गोतबया राष्ट्रपति बन गए। और कुछ ही वक्त के बाद उन्होंने महिंदा को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया, अब एक बार फिर चुनावी जीत हासिल कर महिंदा ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…