Select Date:

राजन ने आरबीआई से कहा- मोरटोरियम बंद नहीं हुआ तो ‎वित्तीय संकट का खतरा

Updated on 07-08-2020 07:11 PM
नई दिल्ली । भारतीय ‎‎रिजर्व बैंक (आरबीआई) RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने कहा कि बैंकों को मोरटोरियम की सुविधा तुरंत खत्म कर देना चाहिए। राजन ने आंध्र प्रदेश के माइक्रोफाइनेंस की याद दिलाते हुए कहा कि अगर बैंक यह सुविधा नहीं बंद करते हैं तो कुछ दिनों में फिर उसी तरह का संकट पैदा हो सकता है। रघुराम राजन ने कहा एकबार अगर आप लोगों को यह कहते हैं ईएमआई चुकाने की जरूरत नहीं है तो उनमें दोबारा पेमेंट हैबिट शुरू करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि वो बचत नहीं करते हैं। उनके पास आगे पेमेंट करने के लिए कोई फंड नहीं होता है। वहीं इससे पहले एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने भी कहा था कि आरबीआई को मोरटोरियम और बढ़ाने का फैसला नहीं करना चाहिए। उन्होंने आरबीआई से निवेदन किया था कि वह मोरटोरियम की सुविधा को और ना बढ़ाए। फिलहाल 31 अगस्त तक मोरटोरियम लागू है। आरबीआई ने 22 मई को तीन महीनों के लिए मोरटोरियम की सुविधा को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया था। अब इस हिसाब से मोरोटोरियम के 6 महीने हो चुके हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार ने मोरटोरियम की सुविधा शुरू की थी। रघुराम राजन ने कहा ‎कि मोरटोरियम की वजह से बैंकों का एनपीए बढ़ने पर चिंता जताते हुए कहा कि कई बार आप अपने लोन और लॉस राइट डाउन (बैलेंस शीट से हटाकर) करके ज्यादा रिकवरी दिखा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.