(रायपुर) रायपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने हेतु बिजनेस डवलपमेंट यूनिट बीडी से लगभग 4.09.280 रुपये का राजस्व अर्जित किया
Updated on
25-07-2020 08:05 PM
रायपुर। अर्थव्यवस्था पर जोर देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे की आय में बढ़ोत्तरी हेतु माल ढुलाई को प्रोत्साहित करने के लिए समय.समय पर कई उपायों एवं कार्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है । भारतीय रेलवे द्वारा सभी रेलवे जोन में रेलवे की आय में बढ़ोत्तरी के लिए सार्थक कदम उठाने हेतु बिजनेस डवलपमेंट यूनिट बीडीयू का गठन कर कार्य किया गया है । बिजनेस डवलपमेंट यूनिट बीडीयू में शामिल अधिकारी विभागीय कार्यों के साथ साथ विभिन्न फैक्ट्री मालिकों कंपिनयों छोटे व्यापारियों और वाणिज्यिक संगठनों से मिलकर रेलवे द्वारा माल परिवहन के लिए प्रोत्साहित कर रहे है साथ ही रेलवे की ओर से माल परिवहन के लिए दी जाने वाली विशेष रियायतों से भी उन्हें अवगत कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल ने एक मालगाड़ी के स्लैग का रैक भिलाई स्टील प्लांट से जामुल सीमेंट प्लांट को रवाना किया । पहले यह सामग्री सड़क मार्ग द्वारा परिवहन होती थी रायपुर रेल मंडल ने शार्ट लीड कंसेशन के तहत 11 किलोमीटर दूरी के लिए फ्रेट रेट में लगभग 50ः की छूट दी। भिलाई स्टील प्लांट से जामुल स्टील प्लांट के लिए 4031.8 टन माल परिवहन कर लगभग 4.09.280 रुपए राजस्व अर्जित किया। पहले फ्रेट परिवहन की दर लगभग 172.70 प्रति टन थी जो डिस्काउंट देने के बाद लगभग 101ण्50 रह गई। जिससे माल परिवहन करने वाले उपभोक्ता को लगभग 3.46. 315 रुपए का फायदा हुआ। रायपुर रेल मंडल माल परिवहन को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिससे निरंतर रेल राजस्व में वृद्धि हो ।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…