भोपाल। अब रेल में बगैर टिकट खरीदे गुपचुप यात्रा पूरी तरह बंद हो गई है। इससे रेलवे को भी बड़ी राहत मिली है। कोरोना संक्रमण के बाद से देश भर में लागू हुए लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने, उन पर कोर्ट केस करने और जुर्माना वसूलने में रेलकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती थी। इस काम में समय भी लगता था। भोपाल कोरोना संक्रमण के बाद से रेल यात्रा के तौर तरीके बदल गए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद से यह नौबत ही खत्म हो गई है, क्योंकि बिना टिकट यात्रियों का ट्रेन में सफर करना तो दूर, प्लेटफार्मों पर घुस पाना भी मुश्किल हो गया है। दरअसल, भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश नियंत्रित कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रवेश द्वार पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही टिकट की जांच भी मुख्य गेट पर ही कर ली जाती है, उसके बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। यही व्यवस्था मंडल के दूसरे स्टेशनों पर भी है। इस वजह से बिना टिकट वाले यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे हैं। जबकि, कोरोना संक्रमण से पहले स्टेशनों पर प्रवेश नियंत्रित नहीं था, कोई भी कहीं से प्रवेश कर लेता था। साथ ही मुख्य गेट पर टिकट की जांच भी नहीं होती थी और इस तरह सैकड़ों लोग बिना टिकट भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में यात्रा कर लेते थे। भोपाल से इटारसी और भोपाल से बीना तक रेलकर्मी बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों का ट्रेन में पीछा करते थे। कई बार तो रेलवे के विशेष अमले को भी जांच के लिए निकलना पड़ता था। यहां तक की रेलवे कोर्ट के न्यायाधीश तक बिना टिकट वालों को चिन्हित करते थे। फिर जुर्माना वसूला जाता था। ये यात्री टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब भी बनते थे। अब यह नौबत बिल्कुल भी नहीं है। लॉकडाउन से पहले 200 से 500 लोग एक दिन में अधिकतम बिना टिकट पकड़े जाते थे।1 लाख रुपए तक जुर्माना एक दिन में वसूला जाता था। 6 रेलकर्मी 1 ट्रेन में इटारसी व बीना तक टिकट जांचते थे। 110 ट्रेनें भोपाल से 24 घंटे में औसतन दोनों दिशाओं में गुजरती थीं। 1 बिना टिकट व्यक्ति को चिन्हित करने व उस पर जुर्माने की कार्रवाई करने में 2 से 3 घंटे लगते थे। इस बारे में भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी का कहना है कि भोपाल, हबीबगंज स्टेशन समेत सभी स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग व टिकट की जांच के बाद ही यात्रियों को प्रवेश दे रहे हैं। बिना टिकट वाले लोगों को स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया जाता है।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…