भोपाल। कोरोना वायरस के डर लोग रेल में यात्रा करने से अभी कतरा रहे हैं। यही वजह है कि शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस व जनशताब्दी एक्सप्रेस की सीटें खाली जा रही है। इन रेलों की 50 से 75 फीसद सीटें बुक नहीं हो रही हैं। ऐसा बीते 2 जून से रोजाना हो रहा है। इन ट्रेनों को 1 जून को 75 फीसद यात्री मिले थे, उसके बाद कभी इतने यात्री नहीं मिले हैं। ये वे ट्रेनें हैं, जिनमें सामान्य दिनों में 150 से लेकर 200 तक की वेटिंग रहती थी, लेकिन कोरोना वायरस का डर इस तरह है कि लोग जरूरी कामकाज के लिए भी ट्रेनों में सफर करने से बच रहे हैं। जबकि भोपाल रेल मंडल कोरोना वायरस को मात दे रहा है। रेलवे ने 1 जून से भोपाल एक्सप्रेस व जनशताब्दी एक्सप्रेस को चलाना शुरू किया है। ये दोनों ही ट्रेनें भोपाल रेल मंडल की हैं। इनमें से भोपाल एक्सप्रेस प्रतिदिन रात 9.05 बजे हबीबगंज से हजरत निजामुद्दीन जाती हैं। जबकि जनशताब्दी एक्सप्रेस रोजाना शाम 5.40 बजे हबीबगंज से जबलपुर के लिए चलती हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रेन में सफर के दौरान कोरोना से डरने की जरुरत नहीं है। भोपाल रेल मंडल ने कोरोना को मात देने के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी है। दोनों स्टेशनों के मुख्य गेटों पर प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। फिर प्रवेश देते हैं। जिन यात्रियों में लक्षण दिखाई देते हैं उन्हें रोका जा रहा है। कोचों को बार-बार सैनिटाइज करते हैं। टीटी स्टॉफ चेकिंग के लिए हाथ में टिकट नहीं मांगते, दूर से देखकर जांच करते हैं। स्टेशन पर टिकट की जांच के लिए कैमरे लगे हैं, जिनके सामने टिकट दिखाकर जांच कराई जा सकती है। ट्रेन के साथ चलने वाला स्टॉफ पीपीई किट पहने हुए रहते हैं। भोपाल रेल मंडल दोनों ही ट्रेनों में बार-बार सफाई करवा रहा है। सफाईकर्मी साथ में चलते हैं। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी का कहना है कि भोपाल रेल मंडल दोनों ही ट्रेनों में कोरोना से बचाव के पूरे प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। यात्रियों को समझाइश देने से लेकर पूरी मदद कर रहे हैं। छिड़काव की व्यवस्था है। साफ-सफाई के लिए कर्मचारी ट्रेन में चलते हैं। फिर भी कुछ सीटें खाली जा रही हैं। रेलवे के जैसे निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…