उप्र, दिल्ली, तेलंगाना में कोरोना मरीजों के लिए तैयार हैं रेल कोच
Updated on
12-06-2020 08:00 PM
-चुनिंदा जगहों पर आइसोलेशन यूनिट्स में तब्दील किए गए रेल कोच
लखनऊ। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इलाज के लिए लगातार कवायद की जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की कुछ चुनिंदा जगहों पर आइसोलेशन यूनिट्स में तब्दील किए गए रेल कोच को खड़ा किया गया है। दरअसल, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख का आंकड़ा जल्द छूने वाली है। इसको देखते हुए यह अहम कदम उठाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 24 स्टेशनों को चिह्नित किया गया है, जहां पर इन कोचों को रखा जाएगा। हालांकि, तेलंगाना में तीन स्टेशनों पर ये कोच खड़े करने का निर्णय लिया गया। वहीं, दिल्ली में एक स्टेशन (शकूरबस्ती) पर यह कोच रखने का फैसला किया गया। भारतीय रेलवे ने राज्यों को ये कोच आवंटित भी कर दिए हैं। दस कोच, जिनमें से प्रत्येक कोच में 16 मरीजों को रखा जा सकता है, उन्हें हर एक जगह पर पहुंचा दिया गया है।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, 'स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी गाइडलाइंस के मुताबिक कुछ राज्यों को भारतीय रेलवे ने सहायता भेजी है।' भारतीय रेलवे ने 5231 कोरोना केयर सेंटर्स तैयार किए हैं। इन्हें जोनल रेलवे की ओर से क्वारंटीन सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इन कोच को सामान्य मामलों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे मामले जिन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक कोरोना केयर सेंटर्स की ओर से उपचार के लिए तय किया गया हो। इन कोच का उन जगहों पर इस्तेमाल किया जाएगा, जहां पर कोरोना के संदिग्ध और पुष्ट मामलों की संख्या ज्यादा हो।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…