Select Date:

राहुल ने अब कोरोना पर सरकार को घेरा

Updated on 27-06-2020 08:19 PM
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लद्दाख की गलवान घाटी में चीन से हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार जवाब मांगे जाने के बाद आज उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पर सवाल खड़ा किया। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोरोना से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार के पास इससे निपटने का कोई प्लान नहीं है। प्रधानमंत्री खामोश हैं। उन्होंने महामारी के सामने आत्मसमर्पण और इससे निपटने से इंकार कर दिया है। राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मसले पर मोदी सरकार पर ऐसे समय निशाना साधा जब देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी पांच लाख से ज्यादा हो चुका है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी कह चुके हैं कि पता नहीं इस बीमारी से कब निजात मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम' की लॉन्चिंग में कहा था कि पता नहीं कोरोना से कब निजात मिलेगी। कोरोना संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगे भी किसी को नहीं पता कि इस बीमारी से कब मुक्ति मिलेगी। इसकी एक दवाई हमें पता है। ये दवाई है दो गज की दूरी है। ये दवाई है- मुंह ढकना, फेसकवर या गमछे का इस्तेमाल करना। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनती, हम इसी दवा से इसे रोक पाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में  कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 490,401 थी। हालांकि देश में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु के ताजा आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पांच लाख की संख्या को पार कर चुकी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50,8,953 हो चुका है जबकि इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से अब तक 15,685 लोग जान गंवा चुके हैं। एक अच्छी बात ये है कि अभी तक कोरोना संक्रमित 295881 मरीज ठीक हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.