Select Date:

राहुल द्रविड़ ने दी टीम इंडिया को एक खराब दिन की चेतावनी, रोहित शर्मा के रोल की तारीफ की

Updated on 28-01-2026 02:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खिताब बचाने उतरेगी। टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लिए हॉट फेवरेट माना जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी मानना है कि भारत फेवरेट के तौर पर टूर्नामेंट स्टार्ट करेगा। लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को यह भी चेतावनी दी है कि एक खराब दिन सारी मेहनत खराब कर सकता है। द्रविड़ ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल का उदाहरण देते हुए टीम को यह चेतावनी दी है। इसके अलावा द्रविड़ ने टीम इंडिया के मौजूदा खेल के पीछे रोहित शर्मा की भूमिका की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हार के बाद रोहित ने आगे बढ़कर वो कमान संभाली, जिसमें अपने औसत की चिंता किए बिना खेलने को अहमियत दी गई।

80% सक्सेस रेट रहा है टी20 में टीम इंडिया का तीन साल में

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले तीन साल से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छाई हुई है। भारतीय टीम को आखिरी बार सीरीज में हार अगस्त, 2023 को वेस्टइंडीज के हाथों मिली थी। इसके चलते टीम इंडिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी दावेदार के तौर पर उभर रही है। द्रविड़ ने भी इस बात को माना कि हालिया सालों में भारतीय टीम का 80% सक्सेस रेट रहा है, लेकिन उन्होंने याद दिलाया कि टी20 क्रिकेट में एक खराब दिन सबकुछ बेकार कर सकता है। उन्होंने कहा,'भारतीय टीम निश्चित तौर पर फेवरेट है और सेमीफाइनल तक पहुंचेगी। लेकिन टीम इंडिया कितनी भी मजबूत क्यों नहीं हो, एक खराब दिन सबकुछ उलट-पुलट कर सकता है। मैंने अपने कड़वे अनुभव से सीखा है कि मैच के दिन अच्छा खेलने वाली टीम की ही जीत होती है। कोई भी एक बढ़िया पारी खेलकर आपको हरा सकता है।'

वनडे वर्ल्ड कप को याद कर रहे थे द्रविड़

दरअसल राहुल द्रविड़ 2023 वनडे वर्ल्ड कप को याद कर रहे थे, जिसमें भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंचने तक अपने सभी 10 मैच जीते थे। लेकिन 19 नवंबर, 2023 के दिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मैच में ट्रेविस हेड ने जबरदस्त शतक ठोका था और मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल गया था। हालांकि इसके बाद 29 जून, 2024 को टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था और आईसीसी ट्रॉफी को लेकर अपना 13 साल से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म किया था।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में रोहित ने ट्रांसफॉर्म की टीम

द्रविड़ ने आर. कौशिक की किताब द राइज ऑफ द हिटमैन के लॉन्च के मौके पर टीम इंडिया के मौजूदा खेल के पीछे रोहित शर्मा की भूमिका को याद किया है। द्रविड़ ने बताया कि किस तरह 2022 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ टीम की हार के बाद रोहित ने बैटिंग को लेकर जो क्रांति की, उसका फल ही आज तक मिल रहा है। उन्होंने कहा,'उस समय हम लोग महसूस कर रहे थे कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में हम (बाकी सभी से) थोड़ा पीछे रहे हैं और हमें कुछ और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। रनरेट बढ़ रहा था, जोखिम लेने का चलन बढ़ रहा था और हमें इस असलियत के लिहाज से खुद को ढालने की जरूरत थी। ऐसे में रोहित ने आगे बढ़कर लीडर की तरह कमान संभाली थी।'

'टीम का टेंपो सेट करने की जिम्मेदारी रोहित ने खुद संभाली'

द्रविड़ ने कहा,'रोहित ने आगे बढ़कर टीम के ट्रांसफॉर्मेशन की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने दूसरों को कहने के बजाय खुद टीम का टेंपो तय करने की जिम्मेदारी संभाली। जब आपका लीडर खड़े होकर कहता है कि मैं यह करूंगा, चाहे इसका नतीजा कुछ भी हो। मेरा औसत या मेरे खुद के नंबर पर इसका असर पड़े तो पूरी टीम को यह मैसेज देना आसान हो जाता है। मैं सोचता हूं कि रोहित ने इस भूमिका को बढ़िया तरह निभाया। टीम को कभी महसूस ही नहीं हुआ कि वो बदल गए हैं और यह एक नेता की सबसे दुर्लभ और खास क्वालिटी होती है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.