नई दिल्ली। रेलवे ने 12 मई से चल रहीं राजधानी रूट पर चल रहीं 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए बदलावों के बाद अब वैसे यात्री भी सफर कर सकेंगे जिनका आरक्षण आरएसी में है। नए नियमों के अनुसार अब इन ट्रेनों में 30 दिन पहले टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन समेत स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर पर भी कराई जा सकेगी। पहले 7 दिन का समय तय किया गया था। 12 मई से चल रही इन सभी ट्रेनों में सिर्फ एसी बोगी हैं।
वहीं, 2 घंटे पहले होने वाला करेंट बुकिंग का विकल्प अब इन ट्रेनों में भी होगा। फिलहाल ये नियम 24 मई से लागू होंगे और 31 मई से चलने वाली ट्रेनों पर ही लागू होगा। हालांकि, इन ट्रेनों में तत्काल बुकिंग की सुविधा नहीं होगी। इन ट्रेनों में लागू निर्देशों के अनुसार आरएसी या वेटिंग लिस्ट के टिकट जारी किए जाएंगे। हालांकि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सफर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रेन के रवाना होने के समय से 4 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार करना होगा और रवानगी से 2 घंटे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार होगा। इन दोनों के बीच करेंट बुकिंग की इजाजत होगी।
श्रमिक ट्रेनों में लगेंगे आइसोलेशन कोच
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए तैयार किए गए 5,200 आइसोलेशन कोचों का 60 फीसदी (3,120 कोच) का इस्तेमाल श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने में किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ये गैर एसी ट्रेनें दोबारा आम कोच में तब्दील नहीं की जाएंगी, मगर इनका इस्तेमाल श्रमिक स्पेशल में किया जाएगा। साथ ही ऑक्सीजन टैंक, वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा उपकरणों को हटा लिया जाएगा।इन कोचों में बीच की सीटें नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या कम ही रहेगी। हर कोच में चार टॉयलेट होते हैं, जिन्हें दो बाथरूम में तब्दील किया जाएगा। इसमें हैंड शॉवर, बाल्टी और मग होगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…