चंद्रकांत पंडित की नियुक्ति पर सवाल उठना समझ से परे : सजीव राव -
Updated on
31-07-2020 07:47 PM
इन्दौर । म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरूवार को कहा कि क्रिकेट समिति का चंद्रकांत पंडित की 'रणजी कोच' के तौर पर नियुक्ति पर सवाल उठाना समझ से परे है, जबकि समिति खुद उनके चयन में सक्रिय भागीदार रही थी।
एमपीसीए क्रिकेट समिति के सदस्यों योगेश गोलवलकर, प्रशांत द्विवेदी और मुर्तजा अली ने बुधवार को दावा किया था कि उन्हें पंडित की नियुक्ति को लेकर अंधेरे में रखा गया।
म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजीव राव ने गुरूवार को जारी एक वक्तव्य में कहा है कि क्रिकेट समिति ने खुद चंद्रकांत पंडित के नाम का सुझाव रखा था। उनकी नियुक्ति से पहले क्रिकेट समिति के सदस्यों ने उनसे बातचीत भी की थी। पिछले कुछ माह में चंद्रकांत पंडित और क्रिकेट समिति के बीच ई-मेल द्वारा पत्राचार और वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कई बार विचार-विमर्श भी हुआ था। उन्होंने कहा कि इसलिये समिति का अब ऐतराज करना समझ से परे है। इससे चंद्रकांत पंडित और म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। राव ने सदस्यों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि एमपीसीए के पदाधिकारी क्रिकेट समिति के कार्य में हस्तक्षेप कर रहे हैं, यह आरोप न केवल निराधार है, बल्कि माहौल को खराब करने वाला भी है।
संजीव राव ने कहा कि म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट प्रशिक्षकों, सहायक प्रशिक्षकों और अन्य की स्थिति सुधारने के लिये अच्छा माहौल और सुविधाएं जुटाने में लगा है लेकिन कुछ लोग निहित स्वार्थों के चलते संगठन को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में लगे है, लेकिन म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगा।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…