दक्षिण कोरिया के नाइटक्लबों और जिम में दर्ज किए जाएंगे क्यूआर कोड
Updated on
11-06-2020 07:59 PM
सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने नाइटक्लबों, कराओके कक्षों और जिम से कहा है कि वे अपने यहां आने वाले लोगों के स्मार्टफोन के क्यूआर कोड को दर्ज करें ताकि जरूरत पड़ने पर उनका तत्काल पता लगाया जा सके।कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकधाम केन्द्र के अनुसार बुधवार को देश में संक्रमण के मामले 11,902 हो गए हैं और 276 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के कम से कम 41 मामले सियोल की घनी आबादी वाले मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र से सामने आए हैं जहां अधिकारी मनोरंजन स्थलों ,गिरजाघरों की सभाओं और कम आय वाले कर्मचारियों से जुड़े संक्रमण के मामलों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। मई के अंत से देश में प्रतिदिन 30 से 50 नए मामले सामने आ रहे हैं। और इससे संक्रमण को काबू में करने के कठिनाई से हासिल किए गए लक्ष्य को झटका लग सकता है। लोग यहां सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने में ढिलाई बरत रहे हैं। सियोल, इंचियोन और दाइजियोन में एक सप्ताह परीक्षण के बाद ‘उच्च जोखिम’ वाले स्थानों में क्यूआर कोड स्कैन की जरूरत महसूस की जा रही है। इन स्थानों में 300 कारोबारियों ने इंटरनेट कंपनी नावेर के ऐप को इस्तेमाल कर 6,000 ग्राहकों की सूचनाएं एकत्र कीं। सरकार भी गिरजाघरों, पुस्तकालयों, अस्पतालों और थियेटर से प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने का अनुरोध कर रही है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…